आदिवासी समाज ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर बिरसा
कृषि विश्वविद्यालय का नामकरण वीर शहीद पोटो हो अथवा ओत
गुरू कोल लको बोदरा उद्यान महाविद्यालय करने की मांग,
Ranchi
खरसावां विधायक दशरथ गागराई के नेतृत्व में सिंहभूम आदिवासी समाज का एक प्रतिनिधि मंडल सोमवार को रांची में झारखंड के मुख्यमंत्री हेंमत सोरेन से मुलाकात कर पश्चिमी सिंहभूम जिला के अंतर्गत खूंटपानी के बिंज में संचालित बिरसा कृषि विश्वविद्यालय अन्तर्गत स्थापित उद्यान महाविद्यालय का नामकरण वीर शहीद पोटो हो अथवा ओत गुरू कोल लको बोदरा उद्यान महाविद्यालय करने की मांग को लेकर एक ज्ञापंन सौपा। ज्ञापंन में मुख्यमंत्री से मांग करते हुए कहा कि बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत खूंटपानी के बिंज में सन् 2018 में उद्यान महाविद्यालय की स्थापना की गई है तथा वित्तीय वर्ष 2018-19 से ही शैक्षणिक सत्र चलाया जा रहा है। अबतक इस महाविद्यालय से कुल 134 विद्यार्थी बैचलर ऑफ सांइस (ऑनर्स) हॉर्टिकल्चर की डिग्री लेकर झारखण्ड में उद्यान विकास के लिए प्रयासरत हैं। उद्यान (बागवानी) कृषि का एक महत्वपूर्ण अंग है एवं झारखण्ड जैसे प्रदेश में कृषि क्षेत्र के विकास, कृषि आधारित रोजगार सृजन तथा आर्थिक विकास में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। हो जन-जाति बहुल कोल्हान पश्चिमी सिंहभूम में उद्यान महाविद्यालय का स्थापना होना इस क्षेत्र के लिए वरदान साबित होगा और क्षेत्र में कृषि विकास के साथ-साथ आर्थिक विकास के लिए भी मील का पत्थर साबित होगा। उक्त उद्यान महाविद्यालय का नामकरण अबतक नहीं हुआ है। हालांकि यह महाविद्यालय बिरसा कृषि विश्वविद्यालय कांके राँची का ही अंगीभूत महाविद्यालय है, फिर भी इसके अस्तित्व एवं पहचान को बनाए रखने के लिए इसका नामकरण करना अनिवार्य प्रतीत होता है। सिंहभूम आदिवासी समाज का प्रतिनिधि ने उद्यान महाविद्यालय का नामकरण वीर शहीद-पोटो हो अथवा ओत गुरू कोल लको बोदरा उद्यान महाविद्यालय रखने की मांग की है। इस दौरान खरसावां विधायक दशरथ गागराई सहित सिंहभूम आदिवासी समाज के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव आदि उपस्थित थे।
September 7, 2026 1: 14 am
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
