खूंटपानी के उद्यान महाविद्यालय में स्थानीय जामुन और खजूर से मूल्य संवर्धन पर प्रशिक्षण, छात्रों ने तैयार किए पौष्टिक उत्पाद
Khutpani
खूंटपानी के उद्यान महाविद्यालय में हेल्प-423 मॉड्यूल के तहत स्थानीय स्तर पर उपलब्ध जामुन एवं खजूर के मूल्य संवर्धन विषय पर एक प्रायोगिक गतिविधि आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय फलों की कटाई के बाद होने वाली क्षति को कम करना तथा किसानों और ग्रामीण उद्यमियों के लिए आय सृजन के नए अवसर विकसित करना था। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों ने वैज्ञानिक विधि से जामुन और खजूर का प्रसंस्करण कर कई मूल्यवर्धित उत्पाद तैयार किए। इनमें जामुन रेडी-टू-सर्व (आरटीएस) पेय, जामुन फ्रूट लेदर तथा खजूर की चटनी प्रमुख रहे। इन उत्पादों को तैयार करते समय स्वाद, गुणवत्ता, पोषण और शेल्फ लाइफ बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया गया।
तकनीकी मूल्यांकन में तैयार जामुन रेडी-टू-सर्व (आरटीएस) पेय का कुल घुलनशील ठोस (टीएसएस ) 13.25° ब्रिक्स, अनुमापनीय अम्लता 0.27 प्रतिशत तथा पीएच 3.85 दर्ज किया गया। इसमें किसी भी प्रकार के कृत्रिम रंग या रासायनिक परिरक्षकों का उपयोग नहीं किया गया। विशेषज्ञों के अनुसार यह पेय कोलेस्ट्रॉल और रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने, मधुमेह रोगियों के लिए लाभकारी होने तथा हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में सहायक हो सकता है।
वहीं खजूर की चटनी का कुल घुलनशील ठोस (टीएसएस) 62° ब्रिक्स, अनुमापनीय अम्लता 2.1 प्रतिशत तथा पीएच 2.4 पाया गया। यह उत्पाद रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, रक्त शर्करा को नियंत्रित रखने और हीमोग्लोबिन के स्तर में सुधार करने में उपयोगी माना जाता है।
यह प्रायोगिक गतिविधि डॉ. ए. के. सिंह, डॉ. कोयल डे एवं डॉ. अंकुंद घोष के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। कार्यक्रम में सोनिया, संगीता, श्रुति, पूजा, प्रिया, मधु, आकांक्षा, बादल, संजीत और आदर्श सहित कई विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
महाविद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों को फल प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन, गुणवत्ता नियंत्रण, पैकेजिंग एवं विपणन के व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी दी गई। यह प्रयास स्थानीय फलों की कटाई उपरांत होने वाली हानि को कम करने, पौष्टिक उत्पादों के विकास, स्वरोजगार को बढ़ावा देने तथा ग्रामीण उद्यमिता को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
September 6, 2026 5: 24 pm
Breaking
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
