ईचागढ़ मे ट्रैक्टर चोरी का खुलासा, पश्चिम बंगाल से आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल,
Ichagarh ईचागढ़: ईचागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ट्रैक्टर चोरी मामले में ईचागढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। तकनीकी और मानवीय प्रयासों के संयुक्त अनुसंधान के बाद ईचागढ़ पुलिस ने चोरी किए गए ट्रैक्टर को बरामद करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। मामला ईचागढ़ थाना कांड संख्या 43/2025, दिनांक 02 जून 2025 से जुड़ा है। इस कांड में ग्राम लेपाटांड़ निवासी किशोर उरांव ने ट्रैक्टर संख्या JH06T 5157 की चोरी को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामला भारतीय दंड संहिता की धारा 303(2) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया था। सरायकेला-खरसावां जिला के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लूणायत के निर्देश पर एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया, जिसने त्वरित कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिला के नौराडीह गांव से अभियुक्त तपानंद मंडल (23 वर्ष), पिता कृष्णापदो मंडल को गिरफ्तार किया। अभियुक्त की निशानदेही पर उसके घर से चोरी किया गया ब्लू रंग का सोनालिका ट्रैक्टर (इंजन नं. 3100FLU44A1392760F18, चेसिस नं. BZJSP1407253SM) बरामद किया गया। बरामद ट्रैक्टर को विधिवत जब्त कर लिया गया है। वहीं अभियुक्त को गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया। छापामारी दल में ईचागढ़ थाना प्रभारी विक्रमादित्य पाण्डेय, सब इंस्पेक्टर महाती सिंकु, सब इंस्पेक्टर विश्वजीत कुमार तिवारी, हवलदार राजेश कुमार एवं अन्य सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
July 23, 2026 11: 33 am
Breaking
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
- एसआईआर -2026: सरायकेला खरसावां में राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 22 जुलाई को होगी बीएलओ-बीएलए-2 की तृतीय बैठक
- सरायकेला का ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ रथ मेला बना आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा का महोत्सव
