कुचाई में आसमानी वज्रपात का कहर, महिला की मौत, बुजुर्ग गंभीर,
kuchai
कुचाई थाना क्षेत्र अंतर्गत पोंडाकाटा पंचायत के मुंडादेव गांव में सोमवार शाम आसमानी वज्रपात ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। वज्रपात की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक बुजुर्ग गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और मातम का माहौल है।
जानकारी के अनुसार मुंडादेव गांव निवासी पार्वती कुई (45), पति स्वर्गीय तारीक हेंब्रम, रोज की तरह सोमवार शाम करीब पांच बजे गांव के चौक पर स्थित अपनी झोपड़ी में हांड़िया बेच रही थीं। इसी दौरान अचानक मौसम बदला और हल्की बारिश के साथ तेज गर्जना होने लगी। देखते ही देखते आकाशीय बिजली उनकी झोपड़ी के समीप गिर गई, जिसकी चपेट में आने से पार्वती कुई मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना में गांव के ही चिंता हेंब्रम (62), पिता स्वर्गीय छोटा रामराई हो, भी गंभीर रूप से झुलस गए।
घटना के तुरंत बाद ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे तथा दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुचाई पहुंचाया। वहां जांच के बाद चिकित्सकों ने पार्वती कुई को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल चिंता हेंब्रम का इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही कुचाई थाना प्रभारी नरसिंह मुंडा पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला भेज दिया है।
इस दर्दनाक हादसे के बाद मुंडादेव गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और सहायता देने की मांग की है।
September 6, 2026 4: 29 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
