खरसावां में अति गंभीर कुपोषित बच्चों के समुदाय
आधारित प्रबंधन हेतु सेविकाओं को तीन दिवसीय प्रशिक्षण, कुपोषण
मुक्त समाज के लिए सामुदायिक सहभागिता जरूरी-बीडीओ
kharsawan
खरसावां प्रखंड मुख्यालय के सभागार में समर-सी-मैम कार्यक्रम के अंतर्गत अति गंभीर कुपोषित (एसएएम) बच्चों के समुदाय आधारित प्रबंधन को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सेविकाओं के लिए प्रखंड स्तरीय तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में विभिन्न आंगनबाडी केंद्रों की सेविकाओं ने भाग लिया। इस प्रशिक्षण शिविर का उदघाटन करते हुए खरसावां प्रखंड बिकास पदाधिकारी प्रधान माझी ने कहा कि कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण की दिशा में सामुदायिक सहभागिता जरूरी है। उन्होने कहा कि कुपोषण मुक्त समाज का निर्माण करना और बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास को गति देना है। सभी बच्चों में कम से कम पांच साल तक विकास करने की क्षमता एक जैसी होती है। अगर एक बच्चा कुपोषित है, इसका मतलब है कि उसका शरीर और मानसिक विकास कम हुआ है। उन्होंने कहा कि कुपोषित बच्चे रोग से लड़ नहीं पाते हैं। इसलिये बार बार वे बीमार पड़ जाते हैं और इससे उनके जान पर खतरा भी बढ जाता है। इस दौरान प्रशिक्षक की भुमिका निभाते हुए सोना सिंह, सोनु कुमार, मेरी मेलगुडरा ने प्रशिक्षण के दौरान सेविकाओं को अति गंभीर कुपोषित बच्चों की पहचान, नियमित स्वास्थ्य जांच, पोषण प्रबंधन, उचित देखभाल एवं समय पर उपचार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही बच्चों के वजन, ऊंचाई एवं मिड-अपर आर्म सर्कमफेरेंस (एमयूएसी) मापने की प्रक्रिया की भी जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षकों ने बताया कि समुदाय स्तर पर कुपोषित बच्चों की समय रहते पहचान एवं उचित देखभाल से बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार संभव है। कार्यक्रम के माध्यम से सेविकाओं को घर-घर जाकर जागरूकता फैलाने तथा अभिभावकों को संतुलित आहार एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया गया। वही राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को लेकर चिकित्सक डाॅ नाजीर आलम एवं डाॅ संजीव शुक्ला ने आंगनबाडी सेविकाओं को अल्बेंडाजोन की गोली दी गई। साथ ही 1 से 19 वर्ष के बच्चों को आंगनबाडी केन्द्र में अल्बेंडाजोन की गोली खिलाने की अपील की। इस दौरान मुख्य रूप से बीडीओ प्रधान माझी, प्रशिक्षक सोना सिंह, सोनु कुमार, मेरी मेलगुडरा, चिकित्सक डाॅ नाजीर आलम, डाॅ संजीव शुक्ला सहित सेविका उपस्थित थे।
May 12, 2026 5: 05 pm
Breaking
- सड़क पर उतरे अधिकारी और जनप्रतिनिधि 22 दिवसीय संघन सफाई अभियान का भव्य शुभारंभ
- उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां ने आवासीय कार्यालय से स्वयं किया स्व-गणना पंजीकरण,जिलेवासियों से जनगणना 2027 अभियान में सहभागिता की अपील…*
- खरसावां में अति गंभीर कुपोषित बच्चों के समुदाय आधारित प्रबंधन हेतु सेविकाओं को तीन दिवसीय प्रशिक्षण, कुपोषण मुक्त समाज के लिए सामुदायिक सहभागिता जरूरी-बीडीओ
- खरसावां में टीचर नीड असेसमेंट राउंड 3 परीक्षा शुरू, प्रथम व द्वितीय पाली में शिक्षकों ने आकलन में लिया भाग यह परीक्षा शिक्षकों के व्यक्तिगत दक्षताओं में वृद्धि करेगा,
- खरसावां पुलिस की कार्रवाईः खरसावां-हुडागंदा मार्ग पर अवैध बालू लदे चार ट्रैक्टर किये जब्त, चालक फरार,
- सफलता की सीढ़ी चढ़नी है तो किताबों से दोस्ती कर लो: जगत माझी -गोविंदपुर पंचायत भवन में ज्ञान केंद्र का विधायक ने किया उद्घाटन, कंप्यूटर शिक्षा और प्रतियोगी पुस्तकों से सजेगा विद्यार्थियों का भविष्य
- मासिक धर्म स्वच्छता कार्यक्रम के तहत महिलाओं एवं किशोरियों को स्वच्छता के प्रति किया गया जागरूक…* *सैनिटरी नैपकिन एवं आवश्यक सामग्रियों का वितरण कर स्वास्थ्य एवं स्वच्छ जीवनशैली अपनाने का दिया गया संदेश…*
- जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न, खनन प्रभावित क्षेत्रों में विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर दिए गए आवश्यक निर्देश…* *स्वीकृत योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन, पारदर्शिता, नियमित अनुश्रवण एवं आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर दिया गया विशेष जोर…*
