सरायकेला के हातिया में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता संर्पन्न, साहेबगंज को पराजित कर ब्लू बेताल की टीम बनी चौंपियन, खेल के विकास के लिए सरकार प्रयासरत-गागराई
Seraikella
सरायकेला प्रखंड के हातिया मैदान में न्यू सनराइज क्लब के द्वारा आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता-2025 का समापन हो गया। फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे खरसावां विधायक दशरथ गागराई आदि ने फाइनल मैच का शुभारंभ खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और फुटबॉल को किक मारकर किया। इस प्रतियोगिता के फाइनल मैच में जल ही जीवन है साहेबगंज की टीम को 2-1 से पराजित कर ब्लू बेताल की टीम चौम्पियन बनी। फुटबॉल प्रतियोगिता में कोल्हान प्रमंडल से 32 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता की विजेता टीम ब्लू बेताल को 20 हजार, उपविजेता टीम जल ही जीवन है साहेबगंज को 15 हजार, तृतीय स्थान में रहे सावन स्पोटिंग तथा चौथे स्थान पर रहे केडी फाइटर की टीमों को 10-10 हजार तथा पांचवा स्थान प्राप्त करने वाले मंगल स्पोटिंग 6 हजार रुपए नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा बेस्ट गोलकीपर, मैन ऑफ द मैच, बेस्ट प्लेयर का पुरस्कार भी देकर सम्मानित किया गया। मौके पर श्री गागराई ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि खेल के विकास के लिए सरकार प्रयासरत है। खेल महज मनोरंजन का साधन नहीं रहा, बल्कि बेहतरीन कॅरियर निर्माण का एक शानदार विकल्प भी साबित हुआ है। इस दौरान मुख्य रूप से खरसावां विधायक दशरथ गागराई, मुखिया तापस कुमार महतो, राजू मुखी, भारत मंडल, आनेश महतो, पाली हो, सुनील लेयागी, सिरील हो आदि उपस्थित थे।
September 7, 2026 6: 47 am
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
