नव नियुक्त सहायक आचार्यों के बकाया वेतन
भुगतान का रास्ता साफ, खरसावां विधायक के तारांकित
प्रश्न पर शिक्षा विभाग ने दिया सकारात्मक जवाब,
kharsawan
राज्य के विभिन्न जिलों में पदस्थापित नव नियुक्त सहायक आचार्यों के वेतन भुगतान से जुड़े मामले में शिक्षा विभाग ने सकारात्मक जवाब दिया है। खरसावां विधायक दशरथ गागराई द्वारा झारखंड विधानसभा में पूछे गए तारांकित प्रश्न के जवाब में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने स्पष्ट किया है कि नव नियुक्त सहायक आचार्यों के बकाया वेतनादि के भुगतान के संबंध में विभागीय स्तर पर निर्देश जारी किए गए हैं। विधायक ने सवाल उठाया था कि राज्यभर के विभिन्न जिलों में पदस्थापित नव नियुक्त सहायक आचार्यों को वेतन भुगतान के संबंध में प्राथमिक शिक्षा निदेशक द्वारा 8 जून 2026 को निर्गत पत्र संख्या 923 के माध्यम से क्या निर्देश दिया गया है। विभाग ने इसे स्वीकारात्मक बताते हुए जवाब दिया। वहीं दूसरे सवाल में विधायक ने पूछा था कि क्या विभागीय निर्देश के बावजूद कई जिलों में सहायक आचार्यों को केवल चार माह का वेतन दिया गया है, जबकि उन्होंने आठ से 11 माह पूर्व योगदान दिया है। इसके जवाब में विभाग ने बताया कि प्राथमिक शिक्षा निदेशक के ज्ञापांक 1175, दिनांक 13 जुलाई 2026 से नव नियुक्त सहायक आचार्यों के बकाया वेतनादि के भुगतान के संबंध में भी निर्देश निर्गत किए गए हैं। विधायक ने आगे पूछा कि यदि उक्त जवाब सकारात्मक है तो क्या सरकार राज्य के नव नियुक्त सहायक आचार्यों को योगदान की तिथि से वेतन भुगतान करने का विचार रखती है। विभाग ने इस प्रश्न के उत्तर को भी उपरोक्त बिंदु में शामिल बताया है। विधानसभा के इस जवाब से लंबे समय से बकाया वेतन की प्रतीक्षा कर रहे नव नियुक्त सहायक आचार्यों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है। विभागीय निर्देश के बाद अब संबंधित जिलों में बकाया वेतन भुगतान की प्रक्रिया आगे बढ़ने की संभावना है।
August 11, 2026 6: 47 pm
Breaking
- वन महोत्सव पर विधायक दशरथ गागराई ने किया पौधरोपण, हरियाली बचाने का दिया संदेश, पर्यावरण संतुलन के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील, कहा- पौधरोपण के साथ पौधों की देखभाल और संरक्षण भी जरूरी
- जिला फुटबॉल सुपर लीग: प्रधानगोडा ने मातकमडीह को 4-2 से हराया, अर्जुना कप में शानदार आगाज,
- साप्ताहिक जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं, त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित विभागों को दिए निर्देश..
- कुचाई में ‘स्वयं संवाद’ पुस्तक का विमोचन, बाल अधिकार और संरक्षण पर दिया जोर, बाल विकास हेतु जीवन कौशल को बताया जरूरी, अधिकारों के प्रति जागरूक करने की पहल,
- तीन साल से धीमी गति से चल रहा खरसावां के बुरूडीह बाइपास सड़क निर्माण कार्य, शून्यकाल में विधायक ने उठाया मुद्दा, मुख्यमंत्री से जल्द निर्माण पूरा कराने की मांग
- नव नियुक्त सहायक आचार्यों के बकाया वेतन भुगतान का रास्ता साफ, खरसावां विधायक के तारांकित प्रश्न पर शिक्षा विभाग ने दिया सकारात्मक जवाब,
- खरसावां में एसआईआर पर बीएलओ व सुपरवाइजरों की समीक्षा बैठक सह प्रशिक्षण, मतदाता सूची में नाम जोड़ने और संशोधन के लिए फॉर्म-6 व फॉर्म-8 भरने की दी जानकारी
- कुचाई में 11 माह से कमीशन नहीं मिलने पर जन वितरण दुकानदारों में आक्रोश पीडीएस दुकानदार संघ की बैठक, नेटवर्क-सर्वर और खाद्यान्न आपूर्ति की समस्या उठी,
