सरायकेला मे सम्मान राशी के भुगतान की मांग पर चल रहे झारखंड आंदोलनकारीयों का धरना प्रदर्शन लगातार सातवें दिन जारी,आंदोलनकारी आर पार के मूड में
Seraikella
सरायकेला जिला मुख्यालय में सिद्धु कान्हु पार्क में सम्मान राशी के भुगतान की मांग पर चल रहे झारखंड आंदोलनकारीयों का धरना प्रदर्शन लगातार सातवें दिन भी जारी रहा। झारखंड़ आंदोलनकारी मंच के केंद्रिय अध्यक्ष धनपति सरदार के नेतृत्व में आंदोलन जारी है जबकि सात दिन बाद भी कोई प्रशासनिक पदाधिकारी इनकी सुध लेने नही पहुंचा है। जिससे आहत आंदोलनकारी आर पार के मूड में है। आंदोलन के सातवें दिन कोल्हान प्रमंडल से भी आंदोलनकारी का समर्थन मिलने से उनका मनोबल बढ़ा है। सातवें दिनों से आंदोलन कर रहे आंदोलनकारी से वार्ता करने अभी तक कोई नहीं पहुंचने से आंदोलनकारी का आक्रोश सरकार और प्रशासन के खिलाफ बढ़ने लगा है। जिससे आहत आंदोलनकारी आर पार के मूड में है। इस संबंध में मंच के धनपति सरदार ने बताया कि अलग राज्य के आंदोलन में अपना भाग लेने वाले आंदोलनकारीयों को विगत आठ माह से सम्मान राशी का भुगतान जिला प्रशासन द्वारा नही किया गया है। अब आंदोलनकारीयों को अधिकार के लिए भी आंदोलन करना पड रहा है इससे बडी बात और क्या हो सकती है। उन्होंने जिला प्रशासन पर आंदोलनकारीयों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि जिला के प्रशासनिक पदाधिकारी जानबुझ कर धरना स्थल को नही आ रहे हैं। धरना पर बैठे आंदोलनकारीयों में राजेश मुंडरी, योगेश्वर बेसरा, तारापद महंतो, जन्मजेय मंडल,शीला मालती टुडु, शमशान सिंह मुंडा, भगत बेसरा, लखन मुदीया, दीपक प्रधान, दादीकुई विजय, वीरेंद्र, लखन, लाभो महतो सहित अन्य धरने पर बैठे हैं।
September 6, 2026 5: 24 pm
Breaking
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
