कुचाई के सिमरपानी में विधायक ने किया निर्माणाधीन
स्कूल भवन का निरीक्षण, घोर अनियमितता का लगाया आरोप, उपायुक्त
को पत्र लिखा कर उच्च स्तरीय जांच कर कारवाई की मांग
kuchai
खरसावां विधानसभा क्षेत्र के विधायक दशरथ गागराई ने कुचाई प्रखंड के रूगुडीह पंचायत के सिमरपानी गांव में निर्माणाधीन नव प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में पाया कि निर्माण कार्य में निम्न स्तर के सामग्रियों का उपयोग किया जा रहा है। मिश्रण भी सही नहीं है। स्कूल भवन के पिलर से लेकर दिवारों की जोडाई, लिंटेन व छत की ढलाई कार्य के गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया गया। छत की ढलाई के बाद वहां पानी नहीं डाला जा रहा है। प्राक्कलन के अनुसार कार्य नहीं हुआ है। निरीक्षण के पश्चात विधायक श्री गागराई ने कहा कि स्कूल भवन निर्माण कार्य में भारी अनियमितता बरते जाने का मामला सामने आया। इस मुद्दे पर विभाग पर घोर नाराजगी व्यक्त की। बताया गया कि करीब 21.84 लाख रुपये की लागत पहली बार एनपीएस, सिमरपानी में पहली बार स्कूल भवन का निर्माण हो रहा है। स्कूल भवन के निर्माण कार्य विलंब से शुरु होने के कारण अब तक भवन का निर्माण कार्य पूर्ण नही हुई है। कुचाई के प्रखंड मुख्यालय से करीब 18 किमी दूर बसा है रुगुडीह पंचायत के सिमरपानी गांव। यह इलाका पहाड़ी और घने जंगलों से घिरा हुआ है। सिमरपानी स्थित नव प्राथमिक विद्यालय में करीब 72 बच्चे नामांकित है। रोजाना करीब 55 बच्चे नियमित रुप से स्कूल आते है। यहां कक्षा एक से पांच तक की पढ़ाई होती है। विधायक ने जिले के उपायुक्त को पत्र लिख कर स्कूल के निर्माण कार्य की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने पत्र में कहा है कि नव प्राथमिक विद्यालय सिमरपानी में नये स्कूल भवन के निरीक्षण के दौरान भारी अनियमितता बरतने का मामला सामने आया है। उन्होंने स्कूल निर्माण कार्य की जांच कर दोषियों पर आवश्यक कार्रवाई करने की बाते कही।
September 6, 2026 7: 28 pm
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
