कुड़मि समाज ने केंद्र सरकार से उठाई पहचान, धर्म और कुड़मालि भाषा को राष्ट्रीय मान्यता देने की मांग,
Kharsawan
खरसावां: आदिवासी कुड़मि समाज ने अपनी जातीय पहचान, पारंपरिक धर्म और कुड़मालि भाषा को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता दिलाने की मांग को लेकर केंद्र सरकार के समक्ष जोरदार पहल की है। इस संबंध में 6 अगस्त को समाज के मूलखूंटी मूलमानता (संरक्षक) अजीत प्रसाद महतो के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली स्थित भारत सरकार के रजिस्ट्रार जनरल एवं जनगणना आयुक्त को मांग-पत्र सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल में जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो, गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, पुरुलिया सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो, आदिवासी कुड़मि समाज के अध्यक्ष शशांक शेखर महतो सहित समाज के कई प्रतिनिधि शामिल थे। मांग-पत्र में आगामी जनगणना में कुड़मि समाज की जातीय पहचान और मातृभाषा का पृथक उल्लेख करने, पारंपरिक “प्रकृति धर्म (सारना कुड़मि धर्म)” को मान्यता देने तथा कुड़मालि भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग की गई है।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि यह केवल पहचान का सवाल नहीं है, बल्कि समाज की भाषा, संस्कृति, धार्मिक परंपरा और ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण का भी विषय है। उन्होंने केंद्र सरकार से इन मांगों पर गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने का आग्रह किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 7 अगस्त को गृह मंत्रालय की ओर से आश्वासन दिया गया कि संसद सत्र की व्यस्तताओं के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जल्द ही अजीत प्रसाद महतो, सांसद विद्युत वरण महतो, चंद्र प्रकाश चौधरी, ज्योतिर्मय सिंह महतो, खीरू महतो तथा अन्य प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में कुड़मि समाज की मांगों पर विस्तार से विचार कर आवश्यक निर्णय लिए जाने की बात कही गई है। साथ ही बैठक में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के भी शामिल होने की संभावना जताई गई है। गृह मंत्रालय के इस आश्वासन से खरसावां-कुचाई क्षेत्र के कुड़मि समाज में अपनी भाषा, धार्मिक-सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक अधिकारों को लेकर नई उम्मीद जगी है। इस अवसर पर कृष्ण पद महतो, प्रेमचंद महतो, कमलेश महतो, अनंत महतो, वनमाली महतो, राधानाथ महतो सहित समाज के अनेक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
August 7, 2026 10: 16 pm
Breaking
- विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) के तहत 08 एवं 09 अगस्त को जिले के सभी मतदान केन्द्रों पर लगेगा विशेष शिविर…* *जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह ने पात्र नागरिकों से फॉर्म-6 एवं फॉर्म-8 भरकर मतदाता सूची को अद्यतन कराने की अपील की…*
- सरायकेला में आकाशीय बिजली का कहर: घर में बैठे युवक की मौत, गांव में मातम
- बारिश का कहर: खरसावां के विषेईगोडा में मिट्टी का मकान ढहा, रसोई में खाना बना रही महिला बाल-बाल बची
- खरसावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन इस वर्ष होगा पूरा, विधायक दशरथ गागराई ने सदन में उठाया मुद्दा
- कुड़मि समाज ने केंद्र सरकार से उठाई पहचान, धर्म और कुड़मालि भाषा को राष्ट्रीय मान्यता देने की मांग,
- सरायकेला में भीषण सड़क हादसा: थार और छोटा हाथी की आमने-सामने टक्कर, 14 माह का मासूम घायल
- सरायकेला-चाईबासा मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, कामाख्या बाबा उर्फ ऑल्टो बाबा की मौत
- विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत जिले के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों एवं प्रखंड स्तर पर जागरूकता, प्रतियोगिता एवं विभिन्न गतिविधियों का आयोजन…* *धात्री एवं गर्भवती महिलाओं को प्रारंभिक स्तनपान, कोलोस्ट्रम, संतुलित पोषण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य एवं शिशु देखभाल के संबंध में किया जा रहा जागरूक…*
