15 अगस्त को खरसावां में बदली झंडोत्तोलन की समय-सारणी
गृह मंत्रालय के निर्देश के बाद लिया गया निर्णय, सुबह 9 बजे के बाद होगा ध्वजारोहण,
kharsawan
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर खरसावां प्रखंड में आयोजित होने वाले झंडोत्तोलन कार्यक्रम की समय-सारणी में संशोधन किया गया है। इसे लेकर प्रखंड कार्यालय में प्रखंड प्रमुख मनिंद्र जामुदा की अध्यक्षता में विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में आवश्यक बदलाव करते हुए नई समय-सारणी निर्धारित की गई।
बताया गया कि भारत सरकार के गृह मंत्रालय की ओर से सभी सरकारी संस्थानों में सुबह 9 बजे के बाद राष्ट्रीय ध्वज फहराने तथा ध्वजारोहण से पूर्व राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के गायन संबंधी निर्देश प्राप्त हुए हैं। इसी के मद्देनजर खरसावां प्रखंड में भी झंडोत्तोलन के समय में संशोधन किया गया।
नई समय-सारणी के अनुसार खरसावां प्रखंड मुख्यालय में सुबह 9:10 बजे, छऊ नृत्य कला केंद्र में 9:30 बजे, प्रखंड संसाधन केंद्र में 9:50 बजे, पंचायत भवन खरसावां में 10:10 बजे, आदर्श मध्य विद्यालय में 10:25 बजे, खरसावां थाना में 10:40 बजे, कन्या मध्य विद्यालय में 11 बजे, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 11:10 बजे, राजकीय उच्च विद्यालय में 11:25 बजे तथा डीएसए कार्यालय में 11:30 बजे झंडोत्तोलन किया जाएगा।
इसके अलावा अग्र परियोजना कार्यालय, वन क्षेत्र पदाधिकारी कार्यालय, खादी पार्क खरसावां एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय को सुबह 9 बजे के बाद अपने स्तर से समय निर्धारित कर ध्वजारोहण करने का निर्देश दिया गया है।
बैठक में प्रखंड प्रमुख मनिंद्र जामुदा, अंचल अधिकारी कप्तान सिंकू, डीएसए सचिव मोहम्मद दिलदार, मुखिया सुनीता तापे, अब्दुल माजिद खान, उमा कुमारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
August 13, 2026 8: 39 pm
Breaking
- कारो नदी पर निर्माणाधीन पुल का विधायक ने किया निरीक्षण, अक्टूबर में होगा उद्घाटन
- 15 अगस्त को खरसावां में बदली झंडोत्तोलन की समय-सारणी गृह मंत्रालय के निर्देश के बाद लिया गया निर्णय, सुबह 9 बजे के बाद होगा ध्वजारोहण,
- जिला फुटबॉल सुपर लीग मैच मे मातकमडीह ने सीनी को 5-1 से रौंदा, सुपर लीग में दर्ज की पहली जीत,
- महत्व ढाबा के पास खड़े ट्रक में हाईवा ने मारी टक्कर, चालक गंभीर
- वन महोत्सव पर विधायक दशरथ गागराई ने किया पौधरोपण, हरियाली बचाने का दिया संदेश, पर्यावरण संतुलन के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील, कहा- पौधरोपण के साथ पौधों की देखभाल और संरक्षण भी जरूरी
- जिला फुटबॉल सुपर लीग: प्रधानगोडा ने मातकमडीह को 4-2 से हराया, अर्जुना कप में शानदार आगाज,
- साप्ताहिक जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं, त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित विभागों को दिए निर्देश..
- कुचाई में ‘स्वयं संवाद’ पुस्तक का विमोचन, बाल अधिकार और संरक्षण पर दिया जोर, बाल विकास हेतु जीवन कौशल को बताया जरूरी, अधिकारों के प्रति जागरूक करने की पहल,
