खूंटपानी प्रखंड के स्कूल भवनों की जर्जर स्थिति और
राज्य में 9131 नियुक्त सहायक आचार्यों में से 44 के प्रमाण-पत्रों
की जांच एवं उनके वेतन भुगतान का मुद्दा सदन में उठा
khutpani
झारखंड सरकार के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने विधानसभा में उठाए गए सवालों का जवाब देते हुए राज्य के विभिन्न जिलों में जर्जर स्कूल भवनों और सहायक शिक्षकों के वेतन भुगतान से जुड़े मुद्दों पर स्थिति स्पष्ट की है। इस मामले को खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने सदन में उठाया। जिस पर विभाग की ओर से बताया गया कि खूंटपानी प्रखंड के कई विद्यालय भवनों की जांच कार्यपालक अभियंता एवं संबंधित अधिकारियों द्वारा कराई गई है। जांच में कुछ भवनों को जर्जर पाया गया है, जिनके पुनर्निर्माण और मरम्मत की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। विभाग ने कहा कि आवश्यकतानुसार एचएम-एफटी फंड से अतिरिक्त वर्ग कक्ष निर्माण के लिए भी प्रस्ताव भेजे गए हैं। वहीं, सहायक शिक्षकों के वेतन भुगतान के संबंध में सरकार ने कहा कि प्रमाण-पत्रों के सत्यापन की प्रक्रिया जारी है। सत्यापन उपरांत ही वेतन भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा। विभाग के अनुसार राज्य में कुल 9131 नियुक्त सहायक आचार्यों में से 44 के प्रमाण-पत्रों की जांच पूरी कर संबंधित संस्थानों को भेज दी गई है। शेष मामलों में भी प्रक्रिया जारी है और नियमानुसार भुगतान किया जाएगा। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था को प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा तथा जहां भवन जर्जर हैं, वहां छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। स्थानीय स्तर पर अभिभावकों और जनप्रतिनिधियों ने उम्मीद जताई है कि सरकार द्वारा घोषित कदमों को जल्द अमल में लाया जाएगा, ताकि छात्रों को सुरक्षित वातावरण और शिक्षकों को समय पर वेतन मिल सके।
September 6, 2026 4: 56 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
