सरायकेला में सब्जी मंडी शिफ्ट करने के फैसले पर विवाद, स्टेडियम परिसर में बाजार लगाने का हुआ विरोध
Seraikella
नगर पंचायत सरायकेला के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज चौधरी शपथ ग्रहण से पहले ही अपने एक फैसले को लेकर विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। साप्ताहिक बाजार के दिन स्टेडियम रोड पर लगने वाली सब्जी मंडी को बिरसा मुंडा स्टेडियम परिसर में स्थानांतरित करने के मौखिक निर्देश के बाद शुक्रवार को स्थानीय लोगों, खेल प्रेमियों और युवाओं ने इसका कड़ा विरोध किया।
शुक्रवार सुबह साप्ताहिक हाट के लिए बाहर से आए सब्जी विक्रेता अपनी दुकानें लगाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान नगर पंचायत के मौखिक निर्देश के आधार पर उन्हें स्टेडियम परिसर की ओर शिफ्ट करने की कोशिश की गई। इसकी जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और स्टेडियम परिसर में सब्जी बाजार लगाने का विरोध करते हुए विक्रेताओं को वहां बैठने से रोक दिया।
स्थानीय समाजसेवी जलेश कवि ने कहा कि ऐतिहासिक एसएफसी मैदान, जिसे वर्तमान में बिरसा मुंडा स्टेडियम के नाम से जाना जाता है, लंबे समय से खेल गतिविधियों का केंद्र रहा है। ऐसे में स्टेडियम परिसर को सब्जी मंडी के रूप में उपयोग करना खेल भावना और खिलाड़ियों के हित में नहीं है।
वहीं भाजपा नगर अध्यक्ष बीजू दत, सुदीप पटनायक और लिपू मोहंती समेत कई खेल प्रेमियों ने भी इस फैसले का विरोध किया। विरोध के दौरान कई लोग दिनभर स्टेडियम के मुख्य गेट के बाहर मौजूद रहे और वहां सब्जी बाजार नहीं लगने दिया।
इधर नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि स्टेडियम के बाहरी हिस्से में अस्थायी रूप से विक्रेताओं को बैठाने की योजना थी, ताकि सड़क जाम की समस्या कम हो सके। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने इस मामले को बेवजह विवाद का रूप दे दिया।
इस पूरे घटनाक्रम के कारण सब्जी विक्रेताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई विक्रेता सड़क किनारे और इधर-उधर अपनी टोकरी लगाकर सब्जी बेचते नजर आए। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को इस मामले में सभी पक्षों से बातचीत कर स्थायी और उचित समाधान निकालना चाहिए, ताकि खेल मैदान की गरिमा भी बनी रहे और सब्जी विक्रेताओं की आजीविका भी प्रभावित न हो।
September 6, 2026 4: 43 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
