खरसावां के गोपालपुर में पारंपरिक विधि विधान के तहत हुई वार्षिक आषाढ़ी पूजा, श्रद्धालुओं ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि के साथ-साथ अच्छी बारिश व अच्छी फसल की कामना की
kharsawan
खरसावां प्रखंड के गोपालपुर गांव में रविवार को पारंपरिक विधि विधान से वार्षिक आषाढ़ी पूजा की गई। पारंपरिक आषाढी पूजा श्रद्धा आस्था और लोक परंपराओं के साथ की गई। ग्रामीणों ने पूजा अर्चना कर अच्छी फसल और गांव की सुख समृद्धि की कामना की। पूजा अर्चना का शुभारंभ ग्राम देवरी लक्ष्मी नारायण महतो ने किया। पूजा के दौरान श्रद्धालुओं ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि के साथ-साथ अच्छी बारिश व अच्छी फसल की कामना की। साथ ही ग्रामीणों ने मनोकामना पूर्ण होने पर मुर्गे व बकरे की बलि दी। ग्रामीणों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए पूरे उत्साह के साथ अनुष्ठान में भाग लिया। हर परिवार की रही सहभागिता आषाढ़ी पूजा की सबसे बड़ी विशेषता गांव के प्रत्येक परिवार की भागीदारी रही। सभी परिवारों ने आर्थिक सहयोग के साथ पूजा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। पूजा के बाद ग्रामीणों ने गांव की एकता, भाईचारे और परंपराओं को आगे भी जीवित रखने का संकल्प लिया।
मान्यता है कि आषाढ़ी पूजा के बाद ही किसान खेतों में कड़ान व रोपाई का कार्य करते हैं। गांव में पारंपरिक पूजा-अर्चना ग्रामीणों के सहयोग से करते आ रहे हैं। इस दौरान मुख्य रूप से
लक्ष्मी नारायण महतो, कुंज बिहारी महतो, तुलसी महतो, मोहित लाल महतो, लालू महतो, सुनील कुमार तांती, राम प्रसाद महतो, मोहन लाल महतो, देवेंद्र महतो, रोहन महतो, जय कुमार महतो सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
July 13, 2026 12: 11 am
Breaking
- खरसावां के गोपालपुर में पारंपरिक विधि विधान के तहत हुई वार्षिक आषाढ़ी पूजा, श्रद्धालुओं ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि के साथ-साथ अच्छी बारिश व अच्छी फसल की कामना की
- खरसावां में अमीन प्रशिक्षण शुरू, 250 युवक-युवतियां ले रहे प्रशिक्षण, दो माह तक प्रत्येक रविवार को चलेगा प्रशिक्षण,
- जिला फुटबॉल लीग: भेलाईडीह और मुंडाटांड़ की शानदार जीत, राजू माझी और राजू बारी ने लगाई हैट्रिक
- खरसावां के कृष्णापुर में आषाढ़ी पूजा संपन्न, अच्छी बारिश और भरपूर फसल की कामना,
- खूंटपानी के उद्यान महाविद्यालय में स्थानीय जामुन और खजूर से मूल्य संवर्धन पर प्रशिक्षण, छात्रों ने तैयार किए पौष्टिक उत्पाद
- सरायकेला मे सम्मान राशी के भुगतान की मांग पर चल रहे झारखंड आंदोलनकारीयों का धरना प्रदर्शन लगातार सातवें दिन जारी,आंदोलनकारी आर पार के मूड में
- महिला फुटबॉल अकादमी के लिए 25 खिलाड़ियों का चयन, अंतिम ट्रायल 19 जुलाई को सरायकेला में
- जिला स्तरीय स्विमिंग ट्रायल में 46 तैराकों ने दिखाई प्रतिभा, 12 का राज्य प्रतियोगिता के लिए चयन
