*ज़िला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में उत्क्रमित उच्च विद्यालय कृष्णापुर के छात्र तनिष्क ने लहराया जीत का परचम*
Kharsawan
सरायकेला, 4.4.2026: सरायकेला-खरसावांँ जिले की स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन की ओर से स्कूली विद्यार्थियों के लिए आयोजित निबंध प्रतियोगिता में खरसावाँ प्रखंड स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय, कृष्णापुर की नौवीं कक्षा के छात्र तनिष्क कुमार सिंह देव को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। टाउन हॉल,सरायकेला में जिला प्रशासन के स्थापना दिवस कार्यक्रम में सरायकेला के अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश के हाथों उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया गया।

वहीं पीएम श्री केजीबीवी,राजनगर की 12वीं की छात्रा संतोषी लोहार को द्वितीय तथा राज्य संपोषित प्लस टू उच्च विद्यालय चांडिल की नौवीं की छात्रा पायल महतो को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
पेंटिंग प्रतियोगिता में के वी पी एस मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय सरायकेला की पल्लवी हाईबुरु को प्रथम , पीएम श्री केजीबीवी राजनगर की बासी हाँसदा को द्वितीय तथा एस. एस प्लस टू विद्यालय,गम्हरिया की मनीषा प्रधान को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।सभी विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।

गौरतलब हो कि उपायुक्त के आदेशानुसार गत 2 अप्रैल 2026 को जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में “सरायकेला :परंपरा और आधुनिकता का संगम ” अथवा “सरायकेला का गौरवशाली इतिहास और उज्ज्वल भविष्य” विषय पर एक निबंध एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रखंड स्तरीय सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियों को जिले में भेजा गया जहांँ जिला स्तरीय निर्णायक मंडली ने विजेताओं का चयन किया।

खरसावां के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी संजय कुमार जोशी, बीपीओ पंकज महतो, सरायकेला के ए.पी.ओ प्रमोद जायसवाल तथा नोडल शिक्षक विश्वजीत कुमार सतपथी ने तनिष्क की इस शानदार सफलता पर उसे शुभकामनाएंँ दीं। तनिष्क ने शिक्षकों के मार्गदर्शन और लेखन के सतत अभ्यास को सफलता का मूलमंत्र बताया। मौके पर पद्मश्री छुटनी महतो, लेडी टार्जन पद्मश्री चामी मुर्मू , नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी, उपाध्यक्ष अविनाश कवि, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, उपाध्यक्ष मधु श्री महतो,पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत, उप विकास आयुक्त रीना हाँसदा , एडीसी जयवर्धन कुमार सहित प्रशासनिक महकमे के तमाम लोग मौजूद थे।
