कुचाई प्रखंड कार्यालय में पदस्थापित बीएलडब्लू
कृष्णा साहू का आकस्मिक निधन, शोक में कार्य बंद
Kuchai
कुचाई प्रखंड कार्यालय में पदस्थापित ग्राम स्तरीय कार्यकर्ता ( बीएलडब्लू) कृष्णा प्रसाद साहू (57) का कुचाई आवास में सोमवार को दोपहर 1.30 बजे आकस्मिक निधन हो गया। उनके अस्वस्थ होने पर परिजन एवं सहयोगियों द्वारा तत्काल उपचार के लिए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुचाई ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। स्वर्गीय कृष्णा प्रसाद साहू खूंटी जिला के चौका ग्राम के निवासी थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही कुचाई के प्रखंड विकास पदाधिकारी साधु चरण देवगम सहित प्रखंड कार्यालय के सभी कर्मचारियों ने गहरा शोक व्यक्त किया। शोक के कारण प्रखंड कार्यालय में कार्य बंद रखा गया। बाद में परिजनों के पहुंचने पर पार्थिव शरीर को उनके मूल निवास स्थान खूंटी (चौका) ले जाया गया। उनके असामयिक निधन से प्रखंड कार्यालय के सहकर्मियों एवं क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। कर्मचारी व स्थानीय लोग उन्हें एक कर्तव्यनिष्ठ और मिलनसार कर्मचारी के रूप में याद कर रहे हैं।
September 7, 2026 4: 26 am
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
