जिले में मेगा विधिक सशक्तिकरण सह विधिक जागरूकता शिविर का सफल आयोजन, विधिक सेवा प्राधिकरण गरीबों को न्याय दिलाने की दिशा में प्रभावी कार्य कर रहा है-रामाशंकर सिंह
Seraikella सरायकेला : नालसा एवं झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा) के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), सरायकेला-खरसावां के तत्वावधान में रविवार को जिलेभर में मेगा विधिक सशक्तिकरण सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य कार्यक्रम जिला मुख्यालय स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित हुआ। शिविर का उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष रामाशंकर सिंह, जिले के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक मुकेश लुनायत, डालसा सचिव तौसीफ मेराज, बीडीओ यास्मिता सिंह, बार एसोसिएशन के सचिव देवाशीष ज्योतिष एवं डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल सुदीप कर्मकार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रामाशंकर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि विधिक सेवा प्राधिकरण गरीबों को न्याय दिलाने की दिशा में प्रभावी कार्य कर रहा है। उन्होंने इतिहास का उल्लेख करते हुए बताया कि देश की आजादी की लड़ाई में सभी वर्गों की समान भागीदारी रही लेकिन आज भी कई गरीब वर्गों को न्याय पाने में कठिनाई होती है। इस असमानता को दूर करने के लिए 1987 में लीगल सर्विस अथॉरिटी एक्ट अस्तित्व में आया और उसी के तहत इस प्रकार के शिविर आयोजित किए जाते हैं। डालसा सचिव तौसीफ मेराज ने जानकारी दी कि यह शिविर हर छह महीने में आयोजित किया जाता है जिसका उद्देश्य अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक न्यायिक जानकारी और सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय के अलावा सभी प्रखंड मुख्यालयों में भी एक साथ शिविर का आयोजन किया गया जिसमें ग्रामीणों, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और छात्र-छात्राओं की सक्रिय भागीदारी रही। शिविर में स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा, श्रम, खाद्य आपूर्ति, शिक्षा, भूमि सुधार और विधिक सहायता जैसे विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए थे। इन स्टॉलों पर संबंधित योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ लाभुकों को मौके पर ही योजना से संबंधित लाभ भी प्रदान किए गए। डालसा ने आम नागरिकों से अपील की कि वे इस तरह के शिविरों में भाग लेकर विधिक जानकारी प्राप्त करें और अपने अधिकारों को सुनिश्चित करें। इस शिविर को लेकर जिलेभर में पहले से ही जागरूकता अभियान चलाया गया था। अधिकारियों ने शिविर को सफल आयोजन बताया और भविष्य में इसे और प्रभावी ढंग से आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई।
September 6, 2026 4: 43 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
