कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र के लुडीबेडा से
जोम्बरो तक हर घर तिंरगा अभियान के तहत एसएसबी
जवानों ने निकाली बाइक तिरंगा जागरूकता रैली,
kharsawan
कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र के लुडीबेडा से जोम्बरो तक हर घर तिंरगा अभियान के तहत एसएसबी-सी 26 बटालियन के जवानों ने बाइक तिरंगा जागरूकता रैली निकाली गई। एसएसबी बटालियन के सहायक कमांडेट गौतम कुमार के आदेश पर बीस ग्रामीणों के साथ इस तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। सभी जवान मोटरसाइकिल पर सवार होकर हाथ में राष्ट्रीय ध्वज लिए पहले लुडीबेडा पहुंचे और वहां से सभी ने कुचाई के विभिन्न मार्गों में भ्रमण करते हुए जोम्बरो पहुचे। बाईक रैली के माध्यम से भारत सरकार के इस कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाने के लिए आम जनता के बीच तिरंगा ध्वजों का वितरण किया गया। इस दौरान लोगों को हर-घर तिरंगा अभियान के संबंध में बताया गया। जिसके तहत स्थानीय ग्रामीणों को राष्ट्रीय ध्वज को सम्मान एवं राष्ट्रवाद की भावना को बढ़ावा देने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही उन्हें कहा गया कि अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। मौके पर जवानों ने कहा कि अपने देशभक्ति और खुशी का इजहार करने के लिए हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोगों को जागरूक करने को एसएसबी बटालियन की ओर से तिरंगा रैली जागरूकता यात्रा निकाली गई।
September 7, 2026 2: 23 am
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
