खरसावां में सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी, विद्यार्थियों
ने वैज्ञानिक सोच और रचनात्मकता का किया बेहतरीन प्रदर्शन,
विज्ञान प्रदर्शनी बाल वैज्ञानिकों के लिए वरदान-मंजू हेम्ब्रम,
kharsawan
खरसावां के राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय में विज्ञान सह सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने अपनी वैज्ञानिक सोच और रचनात्मकता का बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को प्रोत्साहित करना और उनके ज्ञान को अभिभावकों तक पहुंचाना था। विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने कई आकर्षक और प्रेरणादायक प्रोजेक्ट्स प्रस्तुत किए। विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने अलग-अलग समूह में शामिल होकर एक से बढ़कर एक विज्ञान के मॉडल बनाए। जहां पर्यावरण संरक्षण, स्मार्ट सिटी, चंद्रयान, जल संरक्षण, मानव संरचना, यातायात व्यवस्था इत्यादि पर एक से बढ़कर एक मॉडल बनाकर लोगों का मन मोह लिया। जिनमें सौर ऊर्जा सिंचाई प्रणाली, मुöा, भारतीय अर्थव्यवस्था के क्षेत्रक, मौलिक अधिकार, मॉडल ऑफ सोलर सिस्टम, वॉटर साईकिल, भूकंप सूचक, माई हाड, वायरलेस पावर ट्रांसमिशन, चंद्रयान-3, हर्बल शैंपू, बायोगैस, वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट, रेनवाटर हार्वेस्टिंग, शॉर्ट सर्किट, हाइड्रोलिक आर्म, ब्रिज, मानव हृदय मॉड आदि का प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा दिखाई। वहीं शिक्षकों ने बच्चों के मॉडल को देखकर कहा कि बच्चों ने अपने मॉडल से साबित कर दिया कि वे नन्हे वैज्ञानिक से कम नहीं हैं। शिक्षकों ने सभी मॉडलों को देखकर बच्चों के बनाए गए मॉडल के बारे में जानकारी ली। साथ ही बच्चों को अंक प्रदान किए। इस मौके पर प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया। स्कूल के शिक्षकों ने सफल विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर हौसला बढ़ाया। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करनेवाले प्रतिभागियों को राजकीय प्लस टू उच्च विधालय के प्रभारी प्राचार्य मंजू हेम्ब्रम ने मोमेंटो व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। खरसावां विधायक प्रतिनिधि अनुप सिंहदेव और प्रभारी प्राचार्य मंजू हेम्ब्रम ने घूम घूमकर बच्चों के द्वारा प्रदर्शित मॉडल को देखा व सराहना की। प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाते हुए श्री सिंहदेव ने कहा कि ऐसे आयोजनों से नए-नए अन्वेष और खोज को बल मिलता है। प्राचार्य सुश्री हेम्ब्रम ने कहा कि राष्ट्रीय अन्वेषण और नवाचार को गति प्रदान करता हुआ यह विज्ञान प्रदर्शनी उन बाल वैज्ञानिकों के लिए वरदान है, जिनके दिमाग में नई -नई चीज आती हैं। ऐसे बाल वैज्ञानिकों को विभाग मंच प्रदान कर रहा है। ऐसे बाल वैज्ञानिकों को स्कूल मंच प्रदान कर रहा है। इस दौरान मुख्य रूप से प्रभारी प्राचार्य मंजू हेम्ब्रम, अंचली मंडल, रजीत सोरेन, सुजाता सरदार, राज पाण्डे, रेशमी कुमारी, पूनम लकडा, शरद चन्द्र यादव, अभिमन्यु पाण्डे, नीधि तिर्की आदि शिक्षक व अभिभावक उपस्थित थे।
July 23, 2026 1: 58 pm
Breaking
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
- एसआईआर -2026: सरायकेला खरसावां में राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 22 जुलाई को होगी बीएलओ-बीएलए-2 की तृतीय बैठक
- सरायकेला का ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ रथ मेला बना आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा का महोत्सव
