सरायकेला में श्री कालूराम सेवा ट्रस्ट द्वारा भव्य भजन संध्या का आयोजन; मुठऐ पोखालो रे पेटो पूरे मोरो….. भजन पर झूम उठे श्रद्धालु
Seraikella सरायकेला जगन्नाथ धाम पुरी की परंपरा अनुसार बाहुड़ा रथ वापसी के समय सरायकेला कालूराम चौक में भगवान रात्रि विश्राम करते हैं। रात्रि विश्राम के दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी द्वारा भव्य आरती कर भजन संध्या का शुभारंभ किया गया। कालूराम चौक पर श्री कालूराम सेवा ट्रस्ट द्वारा महाप्रभु की सेवा में लगातार 23 वां भजन संध्या का आयोजन किया गया राउरकेला के ओड़िआ भजन कलाकार स्वर्ण रेखा, मनोज और जमशेदपुर के कलाकार बलदेव सिंह, बालकिशन अर्पणा बनर्जी और सरायकेला के उभरते हुए कलाकार शिवम चौधरी के द्वारा एक से बढ़कर एक ओड़िया भजन प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के दौरान नटराज कला मंदिर के बच्चों को मनमोहक प्रस्तुति के लिए ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वहीं विभिन्न प्रकार की देव सभा में सुंदर झांकियां का चित्रण करने के लिए अमरजीत सिन्हा को भजन गायिका स्वर्णरेखा जी द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में सरायकेला सर्किल इंस्पेक्टर नितिन कुमार सिंह, एसएसआई रामरेखा पासवान, अजय चौधरी, संजय चौधरी अशोक चौधरी, राजू चौधरी, सुनील चौधरी, विमल चौधरी, ललित चौधरी, दिनेश चौधरी, आशुतोष चौधरी, भोला मोहंती, सुशील अचार्य एवं काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।
June 14, 2026 8: 42 am
Breaking
- गम्हरिया हाट-बाजार में मल्टीस्टोरीज मार्केट कॉम्प्लेक्स का होगा निर्माण -सांसद जोबा माझी ने सीओ, नगर निगम के साथ बैठक में बाजार समिति को दिया हाट बाजार की जमीन स्थानांतरण का आदेश
- ट्रेन से गांजा तस्करी करने वाला युवक गिरफ्तार, एक किलो से अधिक गांजा बरामद
- खरसावां के पतपत में इंडीजीनस यात्रा के तहत जल, जंगल, जमीन और जीवन पर सामुदायिक मंथन, गांव के विकास और बेहतर भविष्य पर बनाइ रणनीति,
- विश्व रक्तदान दिवस पर डॉ. बिनय कुमार सिंह ने दिया प्रेरणादायी संदेश, 160 बार रक्त एवं प्लेटलेट दान कर पेश की मिसाल
- सरायकेला राजकीय कन्या मध्य विद्यालय में घुसे असामाजिक तत्व, ग्रिल तोड़कर की तोड़फोड़
- गर्मी में ट्रैफिक जवानों को मिलेगी राहत, बैटरी संचालित कूलिंग जैकेट का वितरण
- छऊ कलाकारों का सम्मान सरायकेला की सांस्कृतिक विरासत का सम्मान : मनोज चौधरी राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त कलाकारों का नगर पंचायत कार्यालय में हुआ अभिनंदन
- खनन विभाग द्वारा संचालित वाहन जांच अभियान में अवैध परिवहन पर कार्रवाई, एक वाहन जब्त…*
