कुचाई में कलश स्थापना के साथ शारदीय
नवरात्र शुरू, मां दुर्गा की अराधना में लीन हुए श्रद्वालु ने
किया, मां के शैलपुत्री स्वरूप की हो रही पूजा-अर्चना
kuchai
कुचाई के दुर्गा मंदिर में श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटि के द्वारा कलश स्थापित कर पूजा-अर्चना शुरू की गई। पूजा में पहुंचे भक्तों ने शारदीय नवरात्र के पहले दिन कलश स्थापित कर माता की आराधना की गई। नवरात्र के पहले दिन मां भगवती की शैल्य पुत्री स्वरुप की पूजा की गई। इस अवसर पर कई स्थानों पर सप्तशती चंडी पाठ कराया गया। ऐसी मान्यता है कि नवरात्र के दौरान सप्तशती चंडी की पूजा करने से पुण्य तो मिलता ही है, चंडी पाठ के श्रवण मात्र से सारी पीड़ा दूर हो जाती है। इस दौरान पूजा के बाद माता शैल्यपुत्री की कथा का भी पाठ किया गया। भक्तों का मानना है कि माता शैल्यपुत्री की पूजा से समस्त पापों से मुक्ति मिलती है। घर में सुख, शांति व रिद्धि-सिद्धि की प्राप्ति होती है। पूजा के बाद भक्तों के बीच प्रसाद वितरण भी किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पुजा कमिटी कुचाई के पुजारी कालीचरण पाठक, महेश्वर महतो, प्रेम सिंह, डुमू गोप, लाबुराम सोय, सत्येन्द्र कुम्हार, राम महतो, लक्ष्मण महतो, सावन कुम्हार, लखन तांती, अनूप कुमार अग्रवाल, शंभूनाथ महतो, लुदरी हेम्ब्रम, अनीता मुंडा, सुनीता बानरा, सावित्री सिंह, सपना महतो, संतोषी सिंह आदि उपस्थित थे।
September 6, 2026 11: 11 pm
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
