गम्हरिया रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियों में महिला की सड़ी-गली लाश मिलने से सनसनी
Gamharia गम्हरिया : सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया रेलवे स्टेशन से करीब 100 मीटर दूर थर्ड एंड अप लाइन पर पोल संख्या 259/15-17 के बीच झाड़ियों में एक अज्ञात महिला की सड़ी-गली लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार रेलवे ट्रैक पर काम कर रहे ट्रैकमैन को झाड़ियों से तेज दुर्गंध आने पर शक हुआ। जब उसने पास जाकर देखा तो एक महिला का शव कीड़े लगे हालत में पड़ा मिला। शव की स्थिति को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि यह कई दिनों पुराना है और संभवतः महिला की हत्या कर शव को यहां फेंक दिया गया है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। स्थानीय लोगों के बीच इस घटना को लेकर दहशत का माहौल है। लोग आशंका जता रहे हैं कि महिला की हत्या कर साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से उसका शव सुनसान रेलवे क्षेत्र में फेंका गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। महिला की पहचान, हत्या की वजह और दोषियों की तलाश में पुलिस आसपास के थानों से भी संपर्क साध रही है। यह घटना गम्हरिया थाना क्षेत्र में बढ़ते अपराध और पुलिस की सुस्त कार्रवाई पर एक बार फिर सवाल खड़ा कर रही है। स्थानीय नागरिकों ने महिला की हत्या की त्वरित जांच और अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
September 6, 2026 10: 14 pm
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
