गृहरक्षक नव-नामांकन के आवेदनों की स्क्रूटनी पूरी, आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 20 फरवरी
Seraikella Kharsawan
उपायुक्त कार्यालय, सरायकेला–खरसावाँ (सामान्य शाखा) द्वारा जारी आम सूचना के अनुसार जिला अंतर्गत गृहरक्षकों के नव-नामांकन हेतु प्रकाशित विज्ञापन संख्या–01/2025 के तहत प्राप्त ऑनलाइन आवेदनों की स्क्रूटनी प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। जांच के दौरान कई आवेदनों में निर्धारित अर्हताओं की पूर्ति नहीं किए जाने तथा आवेदन पत्र में त्रुटिपूर्ण या अपूर्ण जानकारी दर्ज होने की बात सामने आई है।
स्क्रूटनी के उपरांत स्वीकृत एवं विचाराधीन आवेदनों की सूची जिला की आधिकारिक वेबसाइट https://seraikela.nic.in� तथा JAP-IT पोर्टल https://recruitment.jharkhand.gov.in� पर अपलोड कर दी गई है। अभ्यर्थी अपने ऑनलाइन आवेदन के आधार पर सूची में अपनी आवेदन स्थिति (स्वीकृत/विचाराधीन) की जांच कर सकते हैं।
इसके अतिरिक्त, जिन आवेदनों में त्रुटि या अपूर्ण जानकारी पाई गई है, उनकी पृथक सूची भी उक्त वेबसाइटों पर उपलब्ध कराई गई है। साथ ही यह सूची समाहरणालय, सरायकेला–खरसावाँ स्थित सामान्य शाखा कार्यालय के सूचना पट्ट पर भी प्रदर्शित की गई है।
उपायुक्त कार्यालय ने सभी संबंधित अभ्यर्थियों से अपील की है कि यदि उनके आवेदन में किसी प्रकार की त्रुटि अंकित है अथवा किसी बिंदु पर आपत्ति है, तो वे दिनांक 20 फरवरी 2026 तक अपना दावा/आपत्ति प्रभारी पदाधिकारी, सामान्य शाखा, उपायुक्त कार्यालय, सरायकेला–खरसावाँ के समक्ष अनिवार्य रूप से समर्पित करें।
निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त दावा या आपत्तियों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। विज्ञापन में वर्णित शर्तों एवं अर्हताओं के अनुरूप ही दावों पर निर्णय लिया जाएगा तथा अनुपयुक्त पाए गए आवेदनों पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
September 6, 2026 5: 24 pm
Breaking
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को