खरसावां शहीद दिवस के सफलता पर समीक्षा, शहीद
स्मारक समिति ने प्रशासन व जनता का जताया आभार, शहीद दिवस
नई पीढ़ी को शहीदों के आदर्शों से जोड़ने का माध्यम है-गागराई,
Kharsawan
खरसावां शहीद दिवस-2026 के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर शहीद स्मारक समिति की एक समीक्षा बैठक आदिवासी सांस्कृतिक कला केन्द्र में आयोजन किया गया। बैठक में खरसावां विधायक दशरथ गागराई, प्रमुख मनेन्द्र जामुदा, खरसावां प्रखंड बिकास पदाधिकारी प्रधान माझी, कुचाई प्रखंड बिकास पदाधिकारी साधु चरण देवगम, समाजसेवी बांसती गागराई, मुखिया सुनिता तापे के साथ समिति के पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। समीक्षा बैठक के दौरान शहीद स्मारक समिति ने शहीद दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभानेे के लिए जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, विभिन्न विभागों, स्वयंसेवी संगठनों एवं आम जनता के प्रति आभार व्यक्त किया। समिति के सदस्यों ने कहा कि प्रशासनिक समन्वय और जनसहभागिता के कारण कार्यक्रम गरिमापूर्ण एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सका। जिसके लिए शहीद स्मारक समिति ने खरसावां प्रखंड बिकास पदाधिकारी प्रधान माझी, कुचाई प्रखंड बिकास पदाधिकारी साधु चरण देवगम को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर श्री गागराई ने कहा कि शहीद दिवस केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि शहीदों के बलिदान को याद करने और नई पीढ़ी को उनके आदर्शों से जोड़ने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रशासन, जनप्रतिनिधि और आम लोगों की संयुक्त सहभागिता से ही कार्यक्रम सफल हुआ है, जो सराहनीय है। विधायक ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मियों के बेहतर समन्वय से कार्यक्रम को सफल बनाया जा सका। बैठक में आगामी शहीद दिवस को और बेहतर व व्यवस्थित रूप से आयोजित करने को लेकर भी सुझाव दिए गए। अंत में शहीदों को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। इस दौरान मुख्य रूप से विधायक दशरथ गागराई, प्रमुख मनेन्द्र जामुदा, बीडीओ प्रधान माझी, बीडीओ साधु चरण देवगम, समाजसेवी बांसती गागराई, मुखिया सुनिता तापे, मुखिया मंगल सिंह जामुदा, अजय सामड, सावित्री कुदादा, मनोज सोय सहित शहीद स्मारक समिति के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।
July 23, 2026 1: 32 pm
Breaking
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
- एसआईआर -2026: सरायकेला खरसावां में राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 22 जुलाई को होगी बीएलओ-बीएलए-2 की तृतीय बैठक
- सरायकेला का ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ रथ मेला बना आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा का महोत्सव
