खरसावां में करमा महोत्सव-2026 की तैयारी पर समीक्षा
बैठक, नया कमिटि का गठन, लोकनाथ महतो बने अध्यक्ष, नई पीढी
संस्कृति और विरासत से जोडना जरूरी है-पंकज महतो,
kharsawan
खरसावां के शहीद निर्मल महतो स्मारक भवन में पंकज कुमार महतो की अध्यक्षता में एक समीक्षात्मक बैठक की गई। इस बैठक में सर्वसम्मति से आगामी 27 सितंबर-2026 को खरसावां में करमा महोत्सव-2026 का आयोजन किया जाएगा। इस करमा महोत्सव को सफल बनाने के लिए नया कमिटि का गठन किया गया। लोकनाथ महतो को नई कमिटि का अध्यक्ष, खिरोद महतो, रूद्रप्रताप महतो को उपाध्यक्ष, पंडित महतो को सचिव, विजय महतो व दिलीप महतो को उप सचिव, रयबु महतो को कोषाध्यक्ष, महेश्वर महतो को उप कोषाध्यक्ष, सुमित महतो व अजय महतो को मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया। जबकि बबलु महतो, पंकज महतो, श्यामलाल महतो, तिलक महतो, दयाल महतो, विशाल महतो को संरक्षक, करमा पूजा व्यवस्था की जिम्मेदारी दशरथ महतो, बहादुर महतो, विद्यासागर महतो, तिलक महतो तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम की जिम्मेदारी सुभाष चन्द्र महतो, बबलु महतो, रयबु महतो को दी गई। मौके पर पंकज कुमार महतो ने कहा कि कर्म पूजा केवल पूजा-पाठ का पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति, संस्कृति, परंपरा और सामुदायिक एकता से जुडी हमारी पहचान है। इस परंपरा को बेहतर तरीके से मनाने के साथ-साथ नई पीढी को भी अपनी संस्कृति और विरासत से जोडना जरूरी है। उन्होंने कहा कि किसी भी बडे आयोजन की सफलता किसी एक व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं होती। समाज के सभी लोग मिलकर जिम्मेदारी निभाएं, तभी कोई भी पर्व यादगार और सफल बन सकता है। बैठक में यह भी संदेश दिया गया कि परंपरा तभी जीवित रहती है, जब उसे अगली पीढी तक पहुंचाया जाए। कर्म पूजा के माध्यम से प्रकृति के प्रति सम्मान, आपसी भाईचारा और सामाजिक एकता को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। एक पर्व, एक पहचान और एकता का संदेश देते हुए आयोजन समिति ने समाज के लोगों से कर्म पूजा मिलन समारोह में बढ-चढकर भाग लेने की अपील की। इस दौरान कर्म पूजा समारोह को सफल, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। पूजा की तैयारी, कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्था, लोगों की भागीदारी तथा आयोजन के दौरान आवश्यक जिम्मेदारियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में पंकज कुमार महतो, लोकनाथ महतो खिरोद महतो, रूद्रप्रताप महतो, पंडित महतो, विजय महतो, दिलीप महतो, रयबु महतो, महेश्वर महतो, बबलु महतो सहित आयोजन समिति के वरिष्ठ सदस्यों एवं समाज के लोगों ने हिस्सा लिया।
September 1, 2026 10: 00 am
Breaking
- खरसावां में करमा महोत्सव-2026 की तैयारी पर समीक्षा बैठक, नया कमिटि का गठन, लोकनाथ महतो बने अध्यक्ष, नई पीढी संस्कृति और विरासत से जोडना जरूरी है-पंकज महतो,
- कुचाई के जोबाजंजीर में 39 वां फुटबाॅल प्रतियोगिता संपन्न, डोलैंडीह एफसी को पराजित कर जय माॅ पुली एसएमआर बना चैम्पियन खेल में जितना प्रयत्न करेंगे, उतना लाभ मिलेगा-सोनाराम
- शारदा एफसी चक्रधरपुर बनी जिला महिला फुटबॉल लीग-2026 की चैंपियन, रॉयल एफसी सिंहभूम को 3-0 से हराया, खरसावां फुटबॉल अकादमी रही उपविजेता
- छऊ गुरु कामाख्या प्रसाद षाडंगी को श्रद्धांजलि, कलाकारों ने बताया खरसावां का अनमोल रत्न
- खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ के नारों से गूंजा मॉडल स्कूल खरसावां, तीन दिवसीय राष्ट्रीय खेल दिवस संपन्न
- छऊ गुरु कामाख्या प्रसाद सारंगी के निधन से खरसावां में शोक की लहर, कला-संस्कृति जगत ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, स्वर्गीय सारंगी का निधन खरसावां की शिक्षा, कला और सांस्कृतिक परंपरा के लिए अपूरणीय क्षति है-सुखराम उरांव
- सड़क दुर्घटना में कन्हाई प्रधान का निधन, विधायक दशरथ गागराई ने अंतिम संस्कार में शामिल होकर दी श्रद्धांजलि
- खरसावां में पहली बार शुरू हुआ जिला महिला फुटबॉल लीग, शारदा और खरसावां महिला अकादमी ने दर्ज की जीत
