सरायकेला में ईवीएम–वीवीपैट वेयरहाउस का त्रिमासिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की हुई गहन समीक्षा,
Seraikella
सरायकेला: सरायकेला–खरसावाँ जिला अंतर्गत सामुदायिक भवन परिसर स्थित ईवीएम–वीवीपैट वेयरहाउस का जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नितिश कुमार सिंह द्वारा पंजीकृत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में त्रिमासिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था का विस्तृत जायजा लिया गया। इस क्रम में सीसीटीवी कैमरों की कार्यस्थिति, विद्युत आपूर्ति, अग्निशमन यंत्रों सहित सभी आवश्यक उपकरणों एवं संसाधनों की बारीकी से जांच की गई। अधिकारियों ने सुनिश्चित किया कि सभी सुरक्षा मानक तय प्रोटोकॉल के अनुरूप संचालित हो रहे हैं।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने वेयरहाउस में तैनात सुरक्षा बलों को सतर्कता एवं संयम के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा तंत्र की नियमित जांच, सतत निगरानी एवं समयबद्ध रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
इस मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेन्द्र उरांव समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
