सिंहभूम चैम्बर का प्लेटिनम जुबिली- कार पार्किंग स्थल का उद्घाटन,
Jamshedpur सिंहभूम चैम्बर ऑफ काॅमर्स ऑफ इंडस्ट्री के बहुप्रतीक्षित कार पार्किंग का उद्घाटन गुरूवार, 10 जुलाई, 2025 को काॅर्पोरेट सर्विसेज के उपाध्यक्ष सुंदर रामम ने की अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने कहा कि सिंहभूम चैम्बर कोल्हान के व्यवसायी उद्यमियों का प्रतिनिधित्व करने वाली झारखण्ड की बड़ी व्यवसायिक संस्थाओं में शुमार है। जो अपने स्थापना काल के एक छोटे से भवन से शुरू होकर यहां तक पहुंची जिनका अपना भवन बिष्टुपुर जैसे पाॅश इलाके में आज स्थित है। और आज इसके लगभग दो हजार से अधिक सदस्य और यह यह ढाई लाख से अधिक लोगों का प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष लोगों का प्रतिनिधित्व करती है। उचित पार्किंग स्थल के अभाव में सदस्यों को परेशानी हो रही थी क्योंकि चैम्बर के कार्यक्रमों मं आने वाले सदस्यों को अपने वाहन पार्किंग में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था और चैमबर भवन के सामने सड़क किनारे उन्हें अपने वाहन पार्किंग करने पड़ रहे थे। इसे देखते हुये हमने कार पार्किंग स्थल की उपलब्धता के लिये अथक प्रयास किया। हमारे अथक प्रयासों के बाद टाटा स्टील ने चैम्बर की परेशानियों को समझते हुये बिष्टुपुर में ही चैम्बर भवन के पास पार्किंग स्थल चैम्बर को उपलब्ध कराया है।
October 22, 2026 8: 13 am
Breaking
- तिरुलडीह गोलीकांड के शहीदों को विभिन्न दलों के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, 44 साल बाद भी शहीद परिवार को सम्मान और नौकरी नहीं मिलने का उठा मुद्दा
- राजखरसावां मे सिंदूर खेल बंगाली महिलाओं ने दी मां दुर्गा को अंतिम विदाई, बोलीं-हे मां अगले साल फिर आना…,
- खरसावां के सांडेबुरू में ‘एक शाम सांडेबुरू के नाम’ कार्यक्रम, शिक्षा, विज्ञान, बचत और संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियों ने मोहा मन, प्रतिभागी पुरस्कृत,
- कुचाई में तीन दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ संपन्न, बाबा एंड बाबा को पराजित कर अवटी एंड सान्वी बनी चैंपियन, विजेता को दिए दो लाख रुपये,
- खूंटपानी के लोहरदा में ग्रामीण शिक्षा सहायता केंद्र शुरू, गरीब बच्चों को मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद,
- तिरुपति बालाजी मंदिर में गूंजी खरसावां छऊ की गूंज, झारखंडी संस्कृति की छटा से मंत्रमुग्ध हुए दर्शक, ‘माया बंधन’ और ‘शिकार नृत्य’ की शानदार प्रस्तुति ने मोहा मन, राष्ट्रीय मंच पर कलाकारों ने बढ़ाया झारखंड का मान, ब्रह्मोत्सव में 169 कला दलों के करीब 3,700 कलाकारों ने लिया हिस्सा
- सिनी ओपी क्षेत्र में धारदार हथियार से वार कर 58 वर्षीय व्यक्ति की हत्या धातकीडीह गांव में वारदात से इलाके में सनसनी, पुलिस कर रही मामले की जांच
- चांडिल में डकैती कांड का खुलासा, दो अपराधी गिरफ्तार; 24 लाख के जेवरात बरामद कुरियर कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी ने साथियों के साथ मिलकर दिया था वारदात को अंजाम, एसआईटी ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पकड़ा 32 पीस ब्रिटिश कालीन चांदी के सिक्के, 80 ग्राम सोना और 5142 ग्राम चांदी समेत अन्य सामान बरामद,
