खरसावां के विभिन्न मस्जिद-ईदगाह में ईद की नमाज अदा कर मुस्लिम समुदाय के लोग अल्लाह ताला का शुक्रिया अदा
करेगे और उसके अनमोल तोहफे को गले लगायेगे कल
Kharsawan ईद का मतलब ही होता है खुशी। एक माह तक मुस्लिम समुदाय के लोग एहतरात के साथ रोजा पुरा करने के बाद ईद की तैयारी करते है। ईद-उल-फितर की पुर्व संध्या पर खरसावां बजार में गहमागहमी रही। खरसावां के चार मस्जिद व ईदगाह में ईद की नमाज अदा की जाएगी। खरसावां के गोढपुर के निजामुददीन मस्जिद में भी ईद की नमाज सुबह 8.15 बजे पढी जायेगी। जामिया मस्जिद व मस्जिद-ए-बिलाल कदमडीहा में इर्दगाह में सुबह 8 बजे, जबकि खरसावां के मदिना मस्जिद बेहरासाई के ईदगाह में 8.15 बजे ईद की नमाज अदा करने के लिए समय मुकर्रर की गई। जबकि सांप्रदायिक सौहाद और भाईचारे के संदेश के साथ सोमवार को हर्षोल्लास के साथ ईद मनाने की तैयारी पूरी गई। ईद की पूर्व संध्या पर बाजारो में खरीदारी की भीड उमडी। बच्चों का उल्लास तो देखने ही बन रहा था। नमाज अदा का मुस्लिम समुदाय के लोग अल्लाह ताला का शुक्रिया अदा करेगे। और उसके अनमोल तोहफे को गले लगायेगे। ईद की तैयारी में जुटी मुस्लिम माताओ बहनों व बच्चों की भी खुशी का ठिकाना न था। रंग बिरगें कपडों के साथ सेवई, लच्छा और विभिन्न व्यजनों के लिए सामग्रियों की खरीददरी बाजारों में देर रात तक की जाती रही। ईद की नमाज ईदगाह मैदान को सज्जा संवारा जा रहा है।
April 24, 2026 11: 29 am
Breaking
- सरायकेला में खेल सुविधाओं का विस्तार, नए कोर्ट और “खेल बैंक” का हुआ शुभारंभ
- खरसावां में कुड़मालि साहित्यकार लक्ष्मीकांत मुतरुआर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई, वे केवल एक साहित्यकार नहीं, बल्कि उनका योगदान समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा-सुनील,
- सरायकेला एसडीओ ने कुचाई कल्याण अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने का दिया निर्देश,
- कुचाई के बिरहोर गांव जोड़ासारजम में “सुजल स्वच्छ संवाद” कार्यक्रम संर्पन्न, प्रत्येक ग्रामीणो को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना प्राथमिकता- उपायुक्त
- जिले के विभिन्न गांवो में डायन प्रथा पर नुक्कड़ नाटक कर लोगों को किया जागरूक, यदि कोई बीमारी को डायन प्रथा से जोड़ता है तो यह महज अंधविश्वास है, इससे दूर रहने की अपील,
- जयपुर और बाघमुण्डी के जनता अपना भविष्य के लिए वोट करें- जयराम महतो *जयपुर- बाघमुण्डी की जनता टीएमसी- बीजेपी के जंगल राज और डर राज को एक साथ अलविदा कहने को तैयार- देवेन्द्र नाथ महतो ।*
- सरायकेला-खरसावां की नई एसपी निधि द्विवेदी से AISMJWA प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार मुलाकात
- आयुष ग्राम रघुनाथपुर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 41 ग्रामीणों की निःशुल्क जांच एवं होमियोपैथी औषधि वितरण…*
