कुचाई में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाने पर बनी सहमति,
Kuchai
कुचाई मे दुर्गापूजा-2026 के मद्देनजर बुधवार को कुचाई थाना परिसर में शांति समिति की एक बैठक कुचाई थाना प्रभारी रविंद्रर मुंडा एवं दलभंगा ओपी प्रभारी नरसिंह मुंडा की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य क्षेत्र में दुर्गापूजा के दौरान शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखना तथा पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना रहा। बैठक में थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से शांति समिति के सदस्यों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान दुर्गापूजा के दौरान आपसी भाईचारा, सामाजिक सौहार्द और शांति बनाए रखने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों ने पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न नहीं होने देने तथा प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने पर जोर दिया।
बैठक में उपस्थित लोगों ने कहा कि दुर्गापूजा क्षेत्र की सामाजिक एवं सांस्कृतिक एकता का पर्व है। इसे हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाना चाहिए। समिति के सदस्यों ने अपने अपने क्षेत्र से संबंधित सुझाव भी प्रशासन के समक्ष रखे। वहीं, प्रशासन एवं पुलिस की ओर से पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने में आम लोगों से सहयोग की अपील की गई। बैठक में उपस्थित लोगों ने भी दुर्गापूजा को लेकर प्रशासन को हरसंभव सहयोग देने की बात कही। बैठक के अंत में सभी ने मिलकर शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के माहौल में दुर्गापूजा मनाने का संकल्प लिया। इस बैठक फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन शांति पूर्वक संपन्न कराने पर जोर दिया गया। बैठक में मुख्य रूप से कुचाई थाना प्रभारी रविंद्रर मुंडा, दलभंगा ओपी प्रभारी नरसिंह मुंडा, जिप सदस्य झिंगी हेम्ब्रम, मुखिया रेखामनी उरांव, मुखिया मंगल सिंह मुंडा, लुबूराम सोय, राहुल दास, डुमू गोप, सत्येंद्र कुम्हार, सत्येंद्र सिंह मुंडा आदि उपस्थित थे।
October 22, 2026 7: 06 am
Breaking
- तिरुलडीह गोलीकांड के शहीदों को विभिन्न दलों के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, 44 साल बाद भी शहीद परिवार को सम्मान और नौकरी नहीं मिलने का उठा मुद्दा
- राजखरसावां मे सिंदूर खेल बंगाली महिलाओं ने दी मां दुर्गा को अंतिम विदाई, बोलीं-हे मां अगले साल फिर आना…,
- खरसावां के सांडेबुरू में ‘एक शाम सांडेबुरू के नाम’ कार्यक्रम, शिक्षा, विज्ञान, बचत और संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियों ने मोहा मन, प्रतिभागी पुरस्कृत,
- कुचाई में तीन दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ संपन्न, बाबा एंड बाबा को पराजित कर अवटी एंड सान्वी बनी चैंपियन, विजेता को दिए दो लाख रुपये,
- खूंटपानी के लोहरदा में ग्रामीण शिक्षा सहायता केंद्र शुरू, गरीब बच्चों को मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद,
- तिरुपति बालाजी मंदिर में गूंजी खरसावां छऊ की गूंज, झारखंडी संस्कृति की छटा से मंत्रमुग्ध हुए दर्शक, ‘माया बंधन’ और ‘शिकार नृत्य’ की शानदार प्रस्तुति ने मोहा मन, राष्ट्रीय मंच पर कलाकारों ने बढ़ाया झारखंड का मान, ब्रह्मोत्सव में 169 कला दलों के करीब 3,700 कलाकारों ने लिया हिस्सा
- सिनी ओपी क्षेत्र में धारदार हथियार से वार कर 58 वर्षीय व्यक्ति की हत्या धातकीडीह गांव में वारदात से इलाके में सनसनी, पुलिस कर रही मामले की जांच
- चांडिल में डकैती कांड का खुलासा, दो अपराधी गिरफ्तार; 24 लाख के जेवरात बरामद कुरियर कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी ने साथियों के साथ मिलकर दिया था वारदात को अंजाम, एसआईटी ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पकड़ा 32 पीस ब्रिटिश कालीन चांदी के सिक्के, 80 ग्राम सोना और 5142 ग्राम चांदी समेत अन्य सामान बरामद,
