खरसावां में गुरु पूर्णिमा पर भाजपा ने किया गुरुजनों
को अंगवस्त्र एवं श्रीमद्भगवद्गीता भेंट कर सम्मानित,
माता आकर्षिणी देवी की दरबार में जलाए दीप
kharsawan
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी खरसावां पूर्वी भाग कमेटी की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गुरुजनों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उन्हें अंगवस्त्र एवं श्रीमद्भगवद्गीता भेंट कर सम्मानित किया गया। खरसावां प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश महतो के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में प्लस टू उच्च विद्यालय के पूर्व शिक्षक, छऊ गुरु सह ओड़िया नाटक निर्देशक कामाख्या प्रसाद षाड़गी, शिक्षक नवकुमार मंडल को अंगवस्त्र और गीता भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वाेच्च है। गुरु ही ज्ञान का प्रकाश फैलाकर समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा जीवन में सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। गुरु पूर्णिमा का पर्व उनके प्रति कृतज्ञता और सम्मान प्रकट करने का अवसर है। सम्मान समारोह के उपरांत भाजपा कार्यकर्ताओं ने मां आकर्षिणी मंदिर पहुंचकर दीप प्रज्ज्वलित किया तथा क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। कार्यक्रम में गुरुजनों के योगदान को याद करते हुए उनके मार्गदर्शन को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया गया। इस अवसर पर होपना सोरेन, प्रभाकर मंडल, विष्कंठ प्रधान, दुर्याेधन प्रमाणिक, हेमंत कुमार मंडल, प्रदीप प्रधान, दीपक मंडल, जगदीश मंडल सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
October 22, 2026 1: 42 pm
Breaking
- तिरुलडीह गोलीकांड के शहीदों को विभिन्न दलों के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, 44 साल बाद भी शहीद परिवार को सम्मान और नौकरी नहीं मिलने का उठा मुद्दा
- राजखरसावां मे सिंदूर खेल बंगाली महिलाओं ने दी मां दुर्गा को अंतिम विदाई, बोलीं-हे मां अगले साल फिर आना…,
- खरसावां के सांडेबुरू में ‘एक शाम सांडेबुरू के नाम’ कार्यक्रम, शिक्षा, विज्ञान, बचत और संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियों ने मोहा मन, प्रतिभागी पुरस्कृत,
- कुचाई में तीन दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ संपन्न, बाबा एंड बाबा को पराजित कर अवटी एंड सान्वी बनी चैंपियन, विजेता को दिए दो लाख रुपये,
- खूंटपानी के लोहरदा में ग्रामीण शिक्षा सहायता केंद्र शुरू, गरीब बच्चों को मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद,
- तिरुपति बालाजी मंदिर में गूंजी खरसावां छऊ की गूंज, झारखंडी संस्कृति की छटा से मंत्रमुग्ध हुए दर्शक, ‘माया बंधन’ और ‘शिकार नृत्य’ की शानदार प्रस्तुति ने मोहा मन, राष्ट्रीय मंच पर कलाकारों ने बढ़ाया झारखंड का मान, ब्रह्मोत्सव में 169 कला दलों के करीब 3,700 कलाकारों ने लिया हिस्सा
- सिनी ओपी क्षेत्र में धारदार हथियार से वार कर 58 वर्षीय व्यक्ति की हत्या धातकीडीह गांव में वारदात से इलाके में सनसनी, पुलिस कर रही मामले की जांच
- चांडिल में डकैती कांड का खुलासा, दो अपराधी गिरफ्तार; 24 लाख के जेवरात बरामद कुरियर कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी ने साथियों के साथ मिलकर दिया था वारदात को अंजाम, एसआईटी ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पकड़ा 32 पीस ब्रिटिश कालीन चांदी के सिक्के, 80 ग्राम सोना और 5142 ग्राम चांदी समेत अन्य सामान बरामद,
