कुचाई के बांगुरडीह में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना का विधायक की पत्नी सह समाजसेवी बासंती गागराई ने किया शिलान्यास,
Kuchai
कुचाई प्रखंड अंतर्गत बंदोलोहर पंचायत के बांगुरडीह से ढलाईकेला तक बनने वाली मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना का शिलान्यास विधायक की पत्नी सह समाजसेवी बासंती गागराई एवं विधायक प्रतिनिधि अर्जुन गोप ने शिलापट्ट का अनावरण कर किया. उक्त सड़क बांगुरडीह से ढलाईकेला तक 2.80 किमी का निर्माण किया जाएगा. जिसकी लागत राशि 3.17 करोड़ रूपए है. इस दौरान विधायक की पत्नी सह समाजसेवी बासंती गागराई ने कहा कि उक्त सड़क पिछले कई वर्षों से जर्जर होने के कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही थी.इस सड़क के बनने से दर्जनों गांव के लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर वर्ग के लिए बेहतर कार्य कर रही है. लोग अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ उठाएं. मौके सांसद प्रतिनिधि छोटराय किस्कू, झींगी हेम्ब्रम, सूरज महतो,धर्मेंद्र सिंह मुंडा,राम सोय, मुन्ना सोय, सुरेश सोय, सुभाष महतो, बबलू सोय, मंगल सिंह मुंडा, बनवारी लाल सोय, जय प्रकाश महतो, अरूण जामुदा, साधु चरण सोय समेत काफी संख्या में गांव के ग्रामीण मौजूद थे.
July 23, 2026 10: 40 pm
Breaking
- जिला फुटबॉल लीग: दीनबंधु चक्रधरपुर की पहली जीत, सेरेंगदा ने आरएफटीसी को हराकर किया उलटफेर
- माध्यमिक शिक्षा उपनिदेशक ने किया पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरूवां कुचाई का औचक निरीक्षण, पीएम श्री विद्यालयों का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास-अल्का जायसवाल
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
