खरसावां में बकरीद का त्योहार 28 मई को सौहार्दपूर्ण
वातावरण में बकरीद मनाने का निर्णय, अफवाहो से बचे और सोशल
मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट नही डाले-एसडीपीओ
Kharsawan
ईद उल अजहा (बकरीद) का त्योहार पर शांति व्यवस्था सदभावना बनाये रखने के लिए खरसावां थाना परिसर में शांति समिति की एक बैठक अंचल अधिकारी कप्तान सिंकू एवं खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में की गई। सरायकेला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनुभव भारद्वाज के उपस्थिति शांति सद्भाव के साथ बकरीद मनाने का निर्णय लिया गया। बकरीद पर किसी प्रकार की अशांति की सूचना नही है। लेकिन एहतियातन पूरी सतर्कता बरतने का निर्देश दिए गए है। साथ ही बकरीद त्योहार को शांतिपूर्व एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का निर्णय लिया गया। शांति समिति की बैठक का मुख्य उद्देश्य त्योहार को पूर्ण रूप से शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराना है। सभी समुदायों से आपसी सहयोग और सहभागिता के साथ पर्व को मनाने की अपील की गई। मौके पर श्री भारद्वाज ने कहा कि त्योहार मनुष्य को जीवन यापन करने की प्रेरणा देता है।

साथ ही साथ भाईचारगी का संर्देश भी देता है। खुले में पशुओं की कुर्बानी न दे एवं अफवाह पर ध्यान न दे। यदि कोई भी सूचना प्राप्त होती हो तो सबसे पहले इसकी जानकारी नजदीकी थाना को दे। वही श्री सिंकू ने कहा कि जनता अफवाह पर ध्यान न दे। बच्चों को समझाए कि सोशल मीडिया पर कोई भी ऐसी पोस्ट नही डाले। जिससे समाज और क्षेत्र का माहौल खराब हो। सोशल मीडिया पर किसी तरह का आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर कार्रवाई होगी। उन्होने कहा कि त्योहार के दौरान असामाजिक तत्वों पर पुलिस की कडी नजर रहेगी। किसी तरह की अफवाह पर ध्यान नही देने की अपील किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि खरसावां में बकरीद का त्योहार आगामी 28 मई को मनाई जाएगी। साथ ही ईद उल अजहा की सुबह 6.30 बजे बेहरासाई और सुबह 7 बजे और कदमडीहा ईदगाह तथा सुबह 7 बजे मस्जिद निजामुददीन गोढपुर नमाज अदा की जाएगी। इस दौरान मुख्य रूप से सरायकेला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनुभव भारद्वाज, सीओ कप्तान सिंकू, प्रमुख मनेद्र जामुदा, जिप कालीचरण बानरा, मुखिया सुनिता तापे, एस आई प्रकाश कुमार, मुखिया मंगल सिंह जामुदा, हाजी अब्दुल गनी, अकबर जिया, गोवर्धन राउत, ग्राम प्रधान खालिद खान, होपना सोरेन, मोहम्मद माहिर, राज तबरेज, मोहम्मद इस्लाम, सुशील साड़गी आदि उपस्थित थे।
