खरसावां में जनगणना-2027 पर शिक्षकों के द्वितीय एवं तृतीय बैच तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, घर-घर जाकर होगा मकान सूचीकरण, ताकि जनगणना के आंकड़े बनी रहे विश्वसनीय
Kharsawan
भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) के सफल संचालन को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इस महत्वपूर्ण कार्य को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए सभी संबंधित कर्मियों को चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इसी के तहत सोमवार को खरसावां मुख्यालय के सभागार में पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों के रूप में कार्य करने वाले शिक्षकों के द्वितीय एवं तृतीय बैच तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हो चुका है।

इप प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षक की भुमिका निभाते हुए मनोज कुमार सिंह, प्रेमेन्द्र कुमार पति, शेलैस कुमार तिवारी एवं अजीत कुभंकार ने प्रशिक्षण के दौरान कर्मियों को मकान सूचीकरण की प्रक्रिया, डेटा संकलन, प्रपत्र भरने की विधि तथा जनगणना से जुड़े तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। साथ ही उन्हें यह भी बताया जा रहा है कि घर-घर जाकर किस प्रकार शुद्ध एवं सटीक जानकारी एकत्र करनी है, ताकि जनगणना के आंकड़े विश्वसनीय बन सकें। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद सभी कर्मी निर्धारित अवधि में अपने-अपने आवंटित क्षेत्रों में जाकर घर-घर सर्वेक्षण करेंगे। इस दौरान प्रत्येक मकान का विवरण, उसकी स्थिति, उपयोग तथा उसमें रहने वाले परिवारों से संबंधित आवश्यक जानकारियां संकलित की जाएंगी। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि जनगणना देश की सबसे महत्वपूर्ण सांख्यिकीय प्रक्रिया है। जिसके आधार पर विकास योजनाएं बनाई जाती हैं। इसलिए सभी कर्मियों को पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे गणनाकर्मियों को सही जानकारी प्रदान करें और इस राष्ट्रीय कार्य में सहयोग करें, ताकि जनगणना-2027 का प्रथम चरण सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। इस प्रशिक्षण शिविर में मुख्य रूप से प्रशिक्षक की भुमिका निभाते हुए मनोज कुमार सिंह, प्रेमेन्द्र कुमार पति, शेलैस कुमार तिवारी, अजीत कुभंकार सहित ब्लोक कर्मी आदि उपस्थित थे।
