खूंटपानी के पुरूनियां में जेएलकेएम पार्टी की बैठक, पंचास ग्रामीण ने लिया सदस्यता की सदस्यता,
Khutpani
खूंटपानी प्रखंड के पुरूनिया स्कूल परिसर में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की बैठक संजय जारिका की अध्यक्षता में हुई। जिसमें मुख्य रूप से पश्चिमी सिंहभूम जिला के अध्यक्ष करन महतो एवं खरसावां विधानसभा प्रभारी सुबोध चंद्र महतो शामिल हुए।

इस बैठक में जेएलकेएम के विचारधाराओं से प्रभावित होकर लगभग 50 ग्रामीणों ने पार्टी की सदस्यता ली। मौके पर श्री महतो ने कहा कि झारखंड तो अलग राज्य के रूप में अस्तित्व में आ गया। लेकिन आज भी यहां के मूलवासी और आदिवासी समुदाय को उनका वास्तविक अधिकार नहीं मिल पाया है।

खरसावां विधानसभा प्रभारी सुबोध चंद्र महतो ने कहा कि झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा पार्टी और टाइगर जयराम महतो सिर्फ एक नाम नहीं है, यह एक विचारधारा है. सभी वर्गों के अधिकार का क्रांतिकारी उम्मीदों का भविष्य है। इस दौरान मुख्य रूप से विजय महतो, हिरालाल हेम्ब्रम, रंजीत महतो, हरिश महतो, दर्शन हाईबुरू, राजेंद्र तांती, अभिषेक बानरा, मिथलेश बानरा समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
