खरसावां के तुडियाग में फसल सुरक्षा पर 30 प्रगतिशील
किसानों को मिला प्रशिक्षण, किसानों को फसलों की सुरक्षा से जुड़ी
आधुनिक और वैज्ञानिक तकनीक पर दी विस्तृत जानकारी,
Kharsawan
खरसावां के तुडियाग में फसल सुरक्षा योजना के तहत 30 किसानों को प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें कृषि विज्ञान डॉ पंकज सेठ ने कृषकों को फसल सुरक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गइर्। जिसमें गांव के 30 प्रगतिशील कृषकों को प्रशिक्षण दिया गया। श्री सेठ ने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है, जब तक हमारे देश के किसान सबल ओर सशक्त नहीं बनेगें तब तक हम भारत को अग्रणी देशों की भुमिका नहीं निभा सकते है। किसानों को समृद्ध बनाने ओर विकसित करने की जरूरत है, तभी हम आगे वक़्त सकते हैं ओर मंहगाई पर काबू पा सकते हैं। जब तक किसान खुश नहीं होगा तब तक देश में खुशहाली की परिकल्पना नहीं की जा सकती है। उन्होने कहा कि किसानों को वैज्ञानिक तरीके के साथ साथ जैविक खाधों का उपयोग कर खेती करने की जरूरत है। प्रशिक्षण के दौरान किसानों को फसलों की सुरक्षा से जुड़ी आधुनिक और वैज्ञानिक तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी गई। विशेषज्ञों द्वारा किसानों को बताया गया कि किस प्रकार फसलों को कीट एवं रोगों से सुरक्षित रखा जा सकता है, रासायनिक कीटनाशकों के दुष्प्रभावों से कैसे बचा जाए तथा बीज उपचार की सही विधि क्या है। इसके साथ ही किसानों को जैव आधारित कीटनाशक तैयार करने की प्रक्रिया भी सिखाई गई, जिससे वे कम लागत में पर्यावरण के अनुकूल खेती कर सकें। किसानों को एफआइआर विधि से बीज उपचार की विस्तृत जानकारी दी। बताया कि फंजीसाइड, इन्सेक्टिसाइड एवं राइजोबियम कल्चर द्वारा बीज उपचार करने से फसल में रोग लगने की संभावना काफी कम हो जाती है। बीज का अंकुरण बेहतर होता है, जिससे उत्पादन में बढ़ोतरी होती है. साथ ही किसानों को समेकित कीट प्रबंधन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। प्रशिक्षण में मिट्टी के उपचार, बीज उपचार और फसल सुरक्षा के तरीकों जैसे महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया गया। इस दौरान बीटीएम रतन टोप्पो, एटीएम सुखलाल सोय सहित प्रगतिशील किसान उपस्थित थे।
April 24, 2026 8: 46 am
Breaking
- सरायकेला में खेल सुविधाओं का विस्तार, नए कोर्ट और “खेल बैंक” का हुआ शुभारंभ
- खरसावां में कुड़मालि साहित्यकार लक्ष्मीकांत मुतरुआर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई, वे केवल एक साहित्यकार नहीं, बल्कि उनका योगदान समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा-सुनील,
- सरायकेला एसडीओ ने कुचाई कल्याण अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने का दिया निर्देश,
- कुचाई के बिरहोर गांव जोड़ासारजम में “सुजल स्वच्छ संवाद” कार्यक्रम संर्पन्न, प्रत्येक ग्रामीणो को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना प्राथमिकता- उपायुक्त
- जिले के विभिन्न गांवो में डायन प्रथा पर नुक्कड़ नाटक कर लोगों को किया जागरूक, यदि कोई बीमारी को डायन प्रथा से जोड़ता है तो यह महज अंधविश्वास है, इससे दूर रहने की अपील,
- जयपुर और बाघमुण्डी के जनता अपना भविष्य के लिए वोट करें- जयराम महतो *जयपुर- बाघमुण्डी की जनता टीएमसी- बीजेपी के जंगल राज और डर राज को एक साथ अलविदा कहने को तैयार- देवेन्द्र नाथ महतो ।*
- सरायकेला-खरसावां की नई एसपी निधि द्विवेदी से AISMJWA प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार मुलाकात
- आयुष ग्राम रघुनाथपुर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 41 ग्रामीणों की निःशुल्क जांच एवं होमियोपैथी औषधि वितरण…*
