झारखंड विधानसभा में के सदन विधायक ने उठाए
खरसावा-रडगांव जर्जर सड़क और खूंटपानी के अन्त्योदय अन्न
योजना के सौ से अधिक लाभुकों का राशन कार्ड रद्द के मुद्दे,
kharsawan
झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र में खरसावां विधायक दशरथ गगाराई ने खरसावा-रहगांव जर्जर सड़क और खूंटपानी के अन्त्योदय अन्न योजना के सौ से अधिक लाभुकों का राशन कार्ड रद्द के मुद्दे को उठाया। विधायक ने झारखंड विधानसभा के शुन्यकाल में खरसावां को राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 33 से जोहने वाली खरसावां-रडगांव सड़क पूरी तरह से जर्जर हो गई है। सड़क की पिच पूरी तरह से उखड़ गई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े आकार के गई बन गए हैं। विधायक ने सदन के माध्यम से सरकार से मांग किया कि खरसावां-रडगांव सड़क के राईडिंग क्वालिटि में सुधार का कार्य किया जाए। इसके अलावे झारखंड विधानसभा के तारांकित प्रश्न काल में पश्चिमी सिंहभूम जिला के खूंटपानी प्रखण्ड के अन्त्योदय अन्न योजना के कार्ड संख्या-202006806717 (लाकेश्वर बोदरा) तथा 202006534261 (मुक्ता तियु) समेत 100 से अधिक लाभुकों का राशन कार्ड रद्द कर दिया गया है। यह सही कि उपर्युक्त लाभुकों के कार्ड रद्द होने से उन्हें राशन नहीं मिल रहा है और पेशानियों से जुझना पड़ रहा है। इस पर सरकार उपर्युक्त रद कार्डधारियों को पुर्नबहाल करने का विचार रखती है। कि नही ?। जिस पर खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले के मंत्री डॉ० इरफान अंसारी ने सरकार का प़क्ष रखते हुए बताया कि पश्चिमी सिंहभूम जिलान्तर्गत खूंटपानी प्रखंड के अन्त्योदय अन्न योजना के राशनकार्ड संख्या 202006806717 (लाकेश्वर बोदरा) रद्द नहीं है। भारत सरकार के निदेशनुसार माह सितम्बर, 2025 से पश्चिमी सिंहभूम जिलान्तर्गत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के राहत लाभुकों को खाद्यान्न स्मार्ट पीडीएस के माध्यम से उपलब्ध कराया जा रहा है। राशनकार्ड संख्या-202006834261 (मुक्ता तियु) एवं अन्य कतिपय राशनकार्ड तकनीकी कारणवश विभागीय आहार पोर्टल पर परिलक्षित हो रहे हैं, परन्तु स्मार्ट पीडीएस पोर्टल पर प्रदर्शित नहीं हो पा रहे है।ं जिससे उक्त राशनकार्डधारियों को खाद्यान्न प्राप्त करने में परेशानी हो रही है। इस संदर्भ में शिकायत प्राप्त होने के पश्चात् उनके जिला आपूर्ति पदाधिकारी, पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा द्वारा निदेशक, खाद्य एवं उपभोक्ता मामले निदेशालय, राँची, तकनीकी निदेशक, एन०आई०सी० तथा स्पीट स्मार्ट पीडीएस टीम एनआईसी राँची को सूचित किया गया है। उक्त तकनीकी समस्था के त्वरित समाधान हेतु कार्रवाई की जा रही है। जल्द से जल्द उक्त सभी राशनकार्डधारियों को खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाएगा।
July 23, 2026 11: 25 am
Breaking
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
- एसआईआर -2026: सरायकेला खरसावां में राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 22 जुलाई को होगी बीएलओ-बीएलए-2 की तृतीय बैठक
- सरायकेला का ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ रथ मेला बना आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा का महोत्सव
