खरसावां में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां शीतला की
पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख समृद्धि को कामना,
kharsawan
खरसावां शहरी क्षेत्र के तलसाई स्थित मां शीतला माता मंदिर में गुरुवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की गई। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित सात दिवसीय पूजा में श्रद्धालुओं की भारी भीड उमड रही है। पूजा के दौरान पुरोहितों ने विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार कर मां शीतला की आराधना कराई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से पूजा करते हुए अपने परिवार एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों की भीड लगी रही। वहीं शाम होते ही मां के दरबार में श्रद्धालुओं की संख्या और बढ जाती है। मान्यता है कि यहां सच्चे मन से मां शीतला की पूजा करने पर भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं, जिसके बाद श्रद्धालु बली अर्पित कर अपनी आस्था व्यक्त करते हैं। बताया जाता है कि तलसाई स्थित इस मंदिर में वर्ष 1948 से नियमित रूप से पूजा-अर्चना होती आ रही है, जिससे यह क्षेत्र का प्रमुख आस्था केंद्र बन चुका है। पूजा के दौरान प्रतिदिन शाम को भंडारा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया जाता है। पूरे आयोजन के दौरान क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल बना हुआ है।
September 9, 2026 12: 29 pm
Breaking
- गुवा गोलीकांड के शहीदों को जनप्रतिनिधियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि* *गुवा बाजार स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित कर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को किया नमन* *बिरसा चौक में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर भी किया गया माल्यार्पण*
- वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर पांच खनिज लदे वाहन जब्त कांद्रबेड़ा क्षेत्र में खनन विभाग का सघन जांच अभियान, ओवरलोडिंग भी मिली
- 11 हजार वोल्ट बिजली तार की चपेट में आने से मजदूर की मौत पोडाडीह में धूमकुड़िया भवन निर्माण के दौरान हुआ हादसा, परिजनों में पसरा मातम
- अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 35 वर्षीय संजय महतो की मौत
- सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झामुमो कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा
- अशोका इंटरनेशनल स्कूल में झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार जी को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि,
- शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर खरसावां में छऊ कलाकारों ने जताया शोक, छऊ नृत्य कला केंद्र में शोकसभा, दो मिनट मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना,
- खरसावां थाना में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कांडों की फाइलें और सीसीटीवी उपकरण जले, आधे घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस जवानों ने आग पर पाया काबू, कई जरूरी सामान जलकर राख
