खरसावां में भाजपाइयो ने पुर्व प्रधानमंत्री अटल
बिहारी वाजपेयी और शहीद निर्मल महतो मनाई की जयंती,
पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की देन झारखंड है-सोनाराम
Kharsawan
खरसावां विधानसभा कार्यालय में गुरूवार को भाजपाईयों ने पुर्व प्रधानमंत्री सह सर्वाेच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित अटल बिहारी वाजपेयी की 101 वॉ जन्म दिन सुशासन दिवस और झारखंड के वीर शहीद निर्मल महतो की 75 वीं जयंती मनायी गई। भाजपाईयों ने बारी बारी से अटल जी और शहीद निर्मल महतो के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष सह भाजपा नेता सोनाराम बोदरा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की देन झारखंड है। केन्द्र में पहली बार भाजपा की सरकार का नेतृत्व करने वाले प्रधानमंत्री अटल जी ने भारत के विकास के साथ सुशासन स्थापित किये और विश्व स्तर पर भारत को नई पहचान दिलाई। जो हम सबके लिए प्रेरणा का स्त्रोत है। इस दौरान भाजपाईयो ने वाजपेयी जी के बतायेगे गये मार्ग पर चलकर आगे बढना है। और उनके सपनों को पूरा करने का संक्लप लिया। उन्होने कहा कि निर्मल महतो ने झारखंड आंदोलन को नई दिशा दी। वे झारखंड एक प्रमुख नेता थे। जिन्होंने जनजातीय अधिकारों, शिक्षा और रोजगार के लिए संघर्ष किया। सूदखोरों के खिलाफ आंदोलन चलाया, और युवाओं को जागरूक कर ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन के गठन में अहम भूमिका निभाई। जिनकी शहादत के बाद आंदोलन और तेज हुआ और अंततः अलग झारखंड राज्य के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ। जिससे वे झारखंड के एक महान शहीद और प्रेरणास्रोत बन गए। इस श्रद्वाजंलि सभा में मुख्य रूप से जिप अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव, प्रमुख मनेन्द्र जामुदा, जिप सदस्य सावित्री बानरा, विजय महतो, रानी हेम्ब्रम, सूर्या देवी, कविता दास, विश्वजीत प्रधान, होपना सोरेन, प्रधान माटीसोय, विश्कंठ प्रधान, कृष्णा सोय, दुयोर्धन प्रमाणिक, ईश्वर महतो, सुशील कुमार महतो, अनिल डे, जयचांद महतो, अखलेश महतो, धमेन्द्र प्रधान, जितेन घोडाई, हेंमत मंडल आदि भाजपाई उपस्थित ते।
September 7, 2026 3: 23 pm
Breaking
- खरसावां थाना में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कांडों की फाइलें और सीसीटीवी उपकरण जले, आधे घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस जवानों ने आग पर पाया काबू, कई जरूरी सामान जलकर राख
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
