खरसावां में रसोई गैस के दामों में वृद्धि और कमर्शियल गैस
सिलेंडरों की किल्लत और बढ़ती महंगाई के विरोध में आक्रोशित
युवा कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फुका पुतला
kharsawan
रसोई गैस के दामों में वृद्धि, कमर्शियल गैस सिलेंडरों की किल्लत और बढ़ती महंगाई के विरोध में खरसावां में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार सरायकेला खरसावां जिला युवा कांग्रेस कमेटी की ओर से शनिवार को खरसावां चांदनी चौक में युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजाराम पाडिया के नेतृत्व एवं पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमेन्द्र कुमार मिश्रा के अपस्थिति में आक्रोशित युवा कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाकर विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसी नेताओं ने रसोई गैस और कमर्शियल सिलेंडरों के दाम बढ़ाने तथा महंगाई को लेकर मोदी सरकार को जमकर घेरा। मौके पर श्री मिश्रा ने कहा कि युद्ध की आड़ में मोदी सरकार अनावश्यक रूप से प्रति सिलेंडर 60 रुपये की वृद्धि कर आमजन को लूट रही है और घरों में डाका डालने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जब केंद्र में कांग्रेस सरकार 60 रुपये या 1 रुपये की वृद्धि करती थी तो बीजेपी के नेता सड़कों पर उतरकर नाटक करते थे और लोकसभा के बाहर बेलगाड़ियों के माध्यम से प्रदर्शन करते थे। अब वही नेता चुप क्यों हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार तानाशाही के माध्यम से देश को लूटना चाहती है, लेकिन कांग्रेस इसे सफल नहीं होने देगी। जबकि श्री पाडिया ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा रसोई गैस सिलेंडरों के दाम बढ़ाना आमजन के साथ कुठाराघात है। उन्होंने कहा कि सरकार ने सीधे-सीधे घरों में डाका डालने का काम किया है और गरीब जनता को बर्बाद करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके कारण महंगाई चरम सीमा पार कर चुकी है और देहात क्षेत्र में भी ब्लॉक स्तर तक कांग्रेसजन विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इस दौरान मुख्य रूप से युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजाराम पाडिया, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमेन्द्र कुमार मिश्रा, प्रकाश महतो, बलभ्रद महतो, कन्हैयालाल सामाड, सौरभ तांती, मुकेश मुदुईया, शंकर दिग्गी, तुराम बाकिरा, सुखलाल होनहागा, बरजु लोहार, अनावरूल हक, सुखलाल मुंडा, जादु बाकिरा, आई आलम, धनु केराई, जिविना गागराई, दिलीप सिंह लेयागी, महेन्द्र सुरीन, गुरूचरण दास आदि कांग्रेसी उपस्थित थे।
September 7, 2026 2: 23 am
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
