सरायकेला खरसावां में महाप्रभु जगन्नाथ की रथ यात्रा सह मेला मे विधि व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण बैठक, विधि व्यवस्था बनाए रखने का निर्णय
Seraikella सरायकेला अनुमंडल कार्यालय के सभागार में महाप्रभु जगन्नाथ की रथ यात्रा की तैयारी और सरायकेला में रथ मेला के आयोजन मैं विधि व्यवस्था को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक सरायकेला अनुमंडल पदाधिकारी निवेदिता नियति की अध्यक्षता में की गई। इस बैठक में रथ यात्रा सह रथ मेला में विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई निर्णय लिया गया। सरायकेला की रथयात्रा मेला के आयोजन में मेला के सफल आयोजन को लेकर चर्चा की गयी। बताया गया कि 27 जून को रथयात्रा है। 28 जून को भगवान जगन्नाथ अपने बडे़ भाई बलभद्र व बहन सुभद्रा के साथ मौसीबाड़ी जायेंगे। 28 जून से ही मेला का शुभारंभ होगा। मेला के आयोजन, विधि-व्यवस्था को लेकर पुलिस बल की तैनाती, वालंटियर्स आदि को लेकर चर्चा की गयी। इस बार रथ यात्रा मेला चार दिन अधिक रहेगा। इस बैठक में सरायकेला, खरसावां, कुचाई, सीनी एवं आदित्यपुर में रथ यात्रा की तैयारी को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी में रथ यात्रा को लेकर सड़क, नाली एवं विद्युत व्यवस्था को 23 जून तक तैयारी कर लेने का निर्देश दिया गया। इस बैठक में एसडीओ निवेदिता नियति, जिला परिषद के अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, एसडीओ निवेदिता नियति, एसडीपीओ समीर कुमार सवैया, विधायक प्रतिनिधि सनद आचार्य, श्री जगन्नाथ सेवा समिति के अध्यक्ष राजा सिंहदेव, चित्रा पटनायक, लिपु महांती, थाना प्रभारी सतीश कुमार एवं आयोजक गण उपस्थित थे।
September 6, 2026 4: 43 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
