ईचागढ़ पुलिस ने रूगड़ी मे 60 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक को भेजा जेल
Ichagarh
ईचागढ़-सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ थाना क्षेत्र के सिल्ली रांगामाटी सड़क पर रूगड़ी गांव के पास विभिन्न ब्रांड का 60 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ शराब तस्कर सिल्ली थाना क्षेत्र के अजयगढ़ निवासी 30 वर्षीय बुधराम महली को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मौके से अंग्रेजी शराब तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी को भी जप्त किया गया। थाना प्रभारी बिक्रम आदित्य पांडे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि गुप्त सुचना के आधार पर रूगड़ी गांव के पास एक छापेमारी दल का गठन कर एंट्री क्राइम चेकिंग लगाया गया, जहां एक स्कूटी सवार पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस दल के सहयोग से उसे पकड़कर तलाशी लेने पर स्कूटी पर बोरा में भरे मेगडोवेल 180 एम एल का 36 पीस, 375 एम एल का 06 पीस, आइकोनिक 180 एम एल का 12 पीस ए्वं 375 एम एल का 06 पीस बरामद किया गया। शराब माफिया को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया एवं स्कूटी को जप्त कर लिया गया। छापामारी दल में थाना प्रभारी बिक्रम आदित्य पांडे, हवलदार राजेश कुमार, चौकीदार ठाकुर दास तांती सामिल थे।
July 23, 2026 8: 56 pm
Breaking
- जिला फुटबॉल लीग: दीनबंधु चक्रधरपुर की पहली जीत, सेरेंगदा ने आरएफटीसी को हराकर किया उलटफेर
- माध्यमिक शिक्षा उपनिदेशक ने किया पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरूवां कुचाई का औचक निरीक्षण, पीएम श्री विद्यालयों का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास-अल्का जायसवाल
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
