पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा का मानवीय चेहरा, खरसावां-सरायकेला सड़क दुर्घटना में जख्मी पति पत्नी को उठाकर पहुंचा अस्पताल, अज्ञात वाहन धक्का मार कर हो गया था फरार
Kharsawan झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा मानवीय चेहरा देखने को मिला है। शनिवार को खरसावां रथ यात्रा में शामिल होकर देर शाम जमशेदपुर लौट के क्रम पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने मानवता दिखाते हुए खरसावां सरायकेला मुख्य मार्ग पर सड़क दुर्घटना से सड़क पर जख्मी पड़ा स्कूटी सवार पति-पत्नी को अपनी वाहन से उठाकर सदर अस्पताल सरायकेला पहुंचाया। गंभीर रूप से जख्मी पति पत्नी की पहचान सरायकेला थाना क्षेत्र के गोविंदपुर निवासी पवन नायक एवं उनकी पत्नी शांति नायक के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सरायकेला में रथ मेला देखकर अपनी स्कूटी से शाम 6:30 बजे सरायकेला बिरसा चौक से होते हुए गोविंदपुर लौट रहे थे। इसी क्रम सरायकेला बडबिल के बीच अज्ञात वाहन के धक्के से स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सड़क दुर्घटना में जख्मी होकर पति-पत्नी सड़क पर पड़े रहे। इसी क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा का काफिला गुजर रहा था। सड़क पर पति-पत्नी को जख्मी हालत में पड़े देखकर उनका काफिला रुका। पूर्व मुख्यमंत्री मानवता का परिचय देते हुए गंभीर रूप से जख्मी पति-पत्नी को सड़क से उठाकर अपने वाहन से सदर अस्पताल सरायकेला पहुंचाया। जांच चिकित्सकों ने उनके गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए एमजीएम जमशेदपुर रेफर कर दिया।
April 24, 2026 4: 07 pm
Breaking
- सरायकेला में खेल सुविधाओं का विस्तार, नए कोर्ट और “खेल बैंक” का हुआ शुभारंभ
- खरसावां में कुड़मालि साहित्यकार लक्ष्मीकांत मुतरुआर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई, वे केवल एक साहित्यकार नहीं, बल्कि उनका योगदान समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा-सुनील,
- सरायकेला एसडीओ ने कुचाई कल्याण अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने का दिया निर्देश,
- कुचाई के बिरहोर गांव जोड़ासारजम में “सुजल स्वच्छ संवाद” कार्यक्रम संर्पन्न, प्रत्येक ग्रामीणो को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना प्राथमिकता- उपायुक्त
- जिले के विभिन्न गांवो में डायन प्रथा पर नुक्कड़ नाटक कर लोगों को किया जागरूक, यदि कोई बीमारी को डायन प्रथा से जोड़ता है तो यह महज अंधविश्वास है, इससे दूर रहने की अपील,
- जयपुर और बाघमुण्डी के जनता अपना भविष्य के लिए वोट करें- जयराम महतो *जयपुर- बाघमुण्डी की जनता टीएमसी- बीजेपी के जंगल राज और डर राज को एक साथ अलविदा कहने को तैयार- देवेन्द्र नाथ महतो ।*
- सरायकेला-खरसावां की नई एसपी निधि द्विवेदी से AISMJWA प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार मुलाकात
- आयुष ग्राम रघुनाथपुर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 41 ग्रामीणों की निःशुल्क जांच एवं होमियोपैथी औषधि वितरण…*
