सरायकेला-चाईबासा मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, कामाख्या बाबा उर्फ ऑल्टो बाबा की मौत
Seraikella
सरायकेला: सरायकेला-चाईबासा मुख्य मार्ग पर भाजपा कार्यालय के कुछ ही दूरी पर पावरिमेल के पास शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में कामाख्या बाबा उर्फ ऑल्टो बाबा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उनके साथ मौजूद करीब 50 वर्षीय महेंद्र जामुदा गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, कार में कुल दो लोग सवार थे। बताया गया कि महेंद्र जामुदा शौच के लिए गए थे, जबकि कामाख्या बाबा उर्फ ऑल्टो बाबा कार में बैठे हुए थे। शौच से लौटने के बाद जैसे ही महेंद्र जामुदा कार में बैठने लगे, उसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक अज्ञात ट्रक ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कामाख्या बाबा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महेंद्र जामुदा गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महेंद्र जामुदा को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही हादसे को अंजाम देने वाले अज्ञात ट्रक की पहचान और तलाश की जा रही है।
बताया जाता है कि कामाख्या बाबा उर्फ ऑल्टो बाबा क्षेत्र में ग्रह-नक्षत्र और ग्रह-नक्शा देखने का कार्य किया करते थे। हादसे की खबर फैलते ही क्षेत्र में शोक का माहौल है।
