खरसावां के बेगनाडीह में दिवंगत समाजसेवी अर्जुन
मल्लिक को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि, अर्जुन मल्लिक एक हंसमुख,
मिलनसार और जुझारू व्यक्तित्व के धनी थे- नीलकंठ नायक
Kharsawan
खरसावां प्रखंड अंतर्गत बेगनाडीह गांव में दिवंगत समाजसेवी अर्जुन मल्लिक की स्मृति में शोकसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान गांव के लोगों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। साथ ही दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। बताया गया कि अर्जुन मल्लिक का हाल ही में एक सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन हो गया था। वे बुरुडीह स्थित निर्माणाधीन रुंगठा माइंस कंपनी में सिविल ठेकेदार के रूप में कार्यरत थे। इसके अलावा वे सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे और क्षेत्र में एक सक्रिय एवं लोकप्रिय समाजसेवी के रूप में जाने जाते थे। शोकसभा को संबोधित करते हुए बेगनाडीह के ग्राम प्रधान नीलकंठ नायक ने कहा कि अर्जुन मल्लिक एक हंसमुख, मिलनसार और जुझारू व्यक्तित्व के धनी थे। उनका असामयिक निधन पूरे गांव के लिए गहरा आघात है। वहीं उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरुडीह के प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र महतो ने कहा कि उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। इस अवसर पर ग्राम प्रधान नीलकंठ नायक, प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र महतो, शिक्षक मिलन महतो, डोमन महतो, भाजपा नेता शंभु पति, युवा समाजसेवी हेमसागर प्रधान, अनिल तांती, देवशीष तांती, आशीष तांती सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
October 24, 2026 1: 36 am
Breaking
- खरसावां के बाघरायडीह में वनदेवी स्वरूप में हुई मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कांटों की सेज पर लेटे श्रद्धालु, दहकते अंगारों पर नंगे पांव चले भक्त; विधायक दशरथ गागराई ने टेका माथा,
- खरसावां के नारायणडीह में लगा रक्तदान शिविर, 115 यूनिट रक्त का हुआ संग्रह, रक्तदान एक पुण्य कार्य है जो मनुष्य के जीवन को बचा सकता है-राहुल सिंह
- खरसावां में एसआईआर-2026 पर नोटिस वितरण और सत्यापन की प्रगति की हुई समीक्षा, घर-घर जाकर नोटिस वितरित करेंगे बीएलओ पात्र नए मतदाताओं का नाम जोड़ने में तेजी लाने का निर्देश,
- खरसावां बीआरसी में सुबह 11.18 बजे तक बंद रहा ताला, कार्यालय पहुंचकर लौटने लगे कर्मी, शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, डीएसई को दी गई शिकायत,
- खरसावां के लोसोदिकी में दहकते अंगारों पर चले मां मनसा के भक्त, हठभक्ति और आस्था का दिखा अद्भुत संगम, श्रद्वालुओं की मौजूदगी में निभाई गई वर्षों पुरानी परंपरा,
- खरसावां के सरस्वती शिशु मंदिर की नई प्रबंधन समिति गठित, सुमंत चन्द्र महांती बने अध्यक्ष, बैद्यनाथ मालाकार को सचिव और प्रभाकर मंडल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी,
- खरसावां-कुचाई में हर्षाेल्लास के साथ हुई सर्पों की देवी मां मनसा की पूजा-अर्चना कर सुख-शांति व समृद्धि की कामना,
- सरायकेला के मुरुप में विजया दशमी पर एकादशी को माता दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए दहकते अग्निकुंड पर नंगे पांव चलकर दिखाए भक्ती, उमड़ी श्रद्धालूओं की भीड़
