कुचाई के बारूहातु में लगा सरकार आपके
द्वार शिविर, योजनाओं से कराया रू-ब-रू, सरकार का प्रयास है कि
अंतिम छोर तक विकास योजनाओं को पहुंचाया जाए-एडीसी
kuchai
कुचाई के बारूहातु पंचायत सचिवालय में सेवा का अधिकार सप्ताह के तहत आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शिक्षा, स्वास्थ विभाग, बाल बिकास परियोजना कार्यालय, कृर्षि विभाग, पशुपालन विभाग, श्रम विभाग, पेशन, आवास, मनरेगा, आपूर्ति विभाग, आबुआ आवास, बिजली, आदि विभागों के द्वारा स्टाॅल लगाकर लाभूकों को सरकार की जनकल्याकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। वही गर्भवती महिलाओं का गोदभराई कराया गया। इस कार्यक्रम का उदघाटन उपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी साधु चरण देवगम, अंचल अधिकारी सुषमा सोरेन, विधायक प्रतिनिधि धमेन्द्र सिंह मुंडा आदि के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान स्टाॅल लगाकर ग्रामीणों को झारखंड सरकार के कल्याकारी योजनाओं का लाभ पहुचाया गया। वही लाभूकों से आवेदन भी लिया गया। साथ ही परिसंपतियो का वितरण किया गया। मौके पर श्री कुमार ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि अंतिम छोर तक विकास योजनाओं को पहुंचाया जाए। सहज एवं सरल रूप से योजनाओं की जानकारी आमजनों को मिले। ताकि अंतिम छोर में खडे व्यक्ति तक उसका लाभ पहुचाया जा सके। उन्होने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए आपके द्वार पहुच रही है। इसका लाभ उठाए। बीडीओ ने कहा कि आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम राज्य सरकार की बेहद महत्वाकांक्षी योजना है। इसके तहत हम योजनाओं का शतप्रतिशत लाभ ले सकते है। इस दौरान मुख्य रूप से एडीसी जयवर्धन कुमार, बीडीओ साधु चरण देवगम, सीओ सुषमा सोरेन, विधायक प्रतिनिधि धमेन्द्र सिंह मुंडा, मुखिया करम सिंह मुंडा, सहायक अभियता गणेश महतो, बीपीओ कुंदन बाजपेई, प्रखण्ड समन्वयक पंकज कुभंकार, बीटीएम राजेश कुमार आदि उपस्थित थे।
September 6, 2026 7: 57 pm
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
