पूर्व मुख्यमंत्री ने कामाख्या प्रसाद सारंगी के निधन पर
जताया शोक, पत्नी के साथ आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि, खरसावां
की कला-संस्कृति ने खोया अपना सशक्त संवाहक-अर्जुन,
kharsawan
खरसावां के कुम्हारसाही निवासी सह राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय खरसावां के सेवानिवृत्त शिक्षक एवं कला-संस्कृति जगत के सम्मानित व्यक्तित्व कामाख्या प्रसाद सारंगी के निधन पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने गहरा शोक व्यक्त किया। मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा अपनी पत्नी डॉ. मीरा मुंडा के साथ स्वर्गीय सारंगी के आवास पहुंचे। उन्होंने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। मौके पर श्री मुंडा ने कहा कि कामाख्या प्रसाद सारंगी केवल एक शिक्षक नहीं थे, बल्कि खरसावां की कला, संस्कृति और सामाजिक चेतना के सशक्त संवाहक थे। शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने के साथ उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी कला और सांस्कृतिक गतिविधियों को समृद्ध करने में समर्पित की। उनके निधन से खरसावां ने एक ऐसे व्यक्तित्व को खो दिया है, जिसकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी। उन्होंने कहा कि महावीर संघ ओडिया नाटक के निर्देशक, खरसावां छऊ नृत्य के पूर्व निदेशक, जिला उत्कल सम्मेलन के सलाहकार तथा मां बसंती पूजा कमेटी के सचिव के रूप में सारंगी ने वर्षों तक समाज और संस्कृति की निस्वार्थ सेवा की। छऊ कला और स्थानीय सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढाने में उनकी भूमिका उल्लेखनीय रही। अर्जुन मुंडा ने कहा कि सारंगी जी का व्यक्तित्व शिक्षा, कला, संस्कृति और सामाजिक सरोकारों का संगम था। उन्होंने अपने कार्यों के माध्यम से नई पीढी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोडने का निरंतर प्रयास किया। उनके निधन से खरसावां के शैक्षणिक, सामाजिक और सांस्कृतिक जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। पूर्व मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में पूरा समाज परिवार के साथ खडा है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान देने तथा परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। अर्जुन मुंडा के साथ डॉ. मीरा मुंडा की मौजूदगी ने भी शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना और आत्मीयता व्यक्त की। इस दौरान स्थानीय लोग एवं शुभचिंतक भी उपस्थित रहे और स्वर्गीय सारंगी के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
September 2, 2026 9: 52 am
Breaking
- खरसावां मे एंटी क्राइम चेकिंग में देसी शराब के साथ युवक गिरफ्तार, जेल भेजा
- 16 केवी ट्रांसफार्मर चोरी, अंधेरे में डूबा खरसावां का पांचगछिया गांव ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने की मांग की
- खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, अजीत होटल में 30 किलोग्राम फफूंदयुक्त बूंदी लड्डू नष्ट कराया गया…*
- खरसावां-कुचाई में उल्लास साक्षरता पखवाडा का शुभारंभ, निरक्षरों को साक्षर बनाने पर जोर, समाज में शिक्षा से छूटे हुए निरक्षर लोगों को साक्षर बनाना उदेश्य-बीईईओ
- SIR-2026 को लेकर आयुक्त की दो टूक, निष्पक्षता और पारदर्शिता से नहीं होगा समझौता राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक, दावे-आपत्तियों के समयबद्ध निष्पादन का निर्देश; सरायकेला प्रखंड कार्यालय में हियरिंग का भी लिया जायजा
- कुचाई के ग्राम प्रधान चतुर्भुज सिंह मुंडा के दाह संस्कार में पहुचे पूर्व मुख्यमंत्री, खूंटकटी अधिकारों, आदिवासी परंपराओं के संरक्षण में योगदान को किया याद, नम आंखों से दी अंतिम विदाई,
- पूर्व मुख्यमंत्री ने कामाख्या प्रसाद सारंगी के निधन पर जताया शोक, पत्नी के साथ आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि, खरसावां की कला-संस्कृति ने खोया अपना सशक्त संवाहक-अर्जुन,
- सरायकेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छापेमारी में भारी मात्रा में सिगरेट व नकदी बरामद, थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह की अगुवाई में टीम ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को दबोचा, प्रतिबंधित सामग्री के कारोबार पर कसा शिकंजा
