खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, अजीत होटल में 30 किलोग्राम फफूंदयुक्त बूंदी लड्डू नष्ट कराया गया…*
Gamharia
खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा गम्हरिया क्षेत्र स्थित अजीत होटल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान लगभग 30 किलोग्राम बूंदी लड्डू फफूंदयुक्त पाए गए। खाद्य सुरक्षा के दृष्टिकोण से उक्त खाद्य पदार्थ को खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी की उपस्थिति में मौके पर ही नष्ट कराया गया।
निरीक्षण के क्रम में प्रतिष्ठान में स्वच्छता एवं सैनिटाइजेशन में कमी पाई गई। साथ ही, प्रतिष्ठान में कार्यरत कर्मियों के मेडिकल फिटनेस प्रमाण-पत्र उपलब्ध नहीं पाए गए।

पाई गई कमियों के संबंध में खाद्य व्यवसाय संचालक को सुधार नोटिस जारी करते हुए निर्धारित समयावधि के भीतर सभी कमियों को दूर करने का निर्देश दिया गया। साथ ही, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं सुरक्षा के मानकों का पालन सुनिश्चित करने तथा भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति नहीं होने की सख्त चेतावनी दी गई।
खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिले के सभी खाद्य व्यवसाय संचालकों को निर्देशित किया गया है कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, सुरक्षा एवं स्वच्छता मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करें। खाद्य प्रतिष्ठानों में नियमित स्वच्छता एवं सैनिटाइजेशन सुनिश्चित करने के साथ-साथ खाद्य संचालकों एवं कर्मियों की व्यक्तिगत स्वच्छता तथा आवश्यक मेडिकल फिटनेस का भी समुचित अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
