कैबिनेट में पेसा कानून बिल पारित होने पर खरसावां कें
आदिवासी संगठनों ने निकाला जुलूस, मनाया जश्न, फोड़े पटाखे, बिल से आदिवासियों के अधिकारों को कानूनी मजबूती मिलेगी-गागराई,
Kharsawan
झारखंड कैबिनेट में पेसा कानून बिल के पारित होने पर खरसावां में विभिन्न आदिवासी संगठनों द्वारा भव्य जुलूस निकालकर खुशी मनाई गई। जुलूस में शामिल समाज के लोगों ने झारखंड सरकार के पक्ष मे नारेबाजी की तथा पेसा कानून बिल पास होने पर हेमंत सरकार का आभार और धन्यवाद व्यक्त किया। लोगो ने में उत्साहपूर्वक अपनी बात रखी। इस दौरान पटाखे फोड़े गए और मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया गया। साथ ही सामाजिक संगठन के लोगो ने हेंमत सरकार के आभार व्यक्त किया। इस दौरान सामाजिक संगठन के लोग जमकर ठुमके भी लगाये। जुलूस खरसावां के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकाला गया, जहां ढोल-नगाड़ों की गूंज और पारंपरिक गीत-संगीत ने माहौल को उल्लासमय बना दिया। आदिवासी नेताओं और संगठनों के प्रतिनिधियों ने कहा कि पेसा कानून बिल का पास होना आदिवासी समाज के लिए ऐतिहासिक क्षण है। इससे ग्राम सभा को सशक्त बनाया जाएगा और जल, जंगल व जमीन पर आदिवासियों के अधिकारों को कानूनी मजबूती मिलेगी। वही इस जुलूस में शामिल खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि पेसा कानून से आदिवासी बहुल क्षेत्रों में स्वशासन को बढ़ावा मिलेगा और विकास कार्यों में ग्राम सभा की निर्णायक भूमिका सुनिश्चित होगी। उन्होंने सरकार से कानून के प्रभावी क्रियान्वयन की मांग भी की, ताकि इसका लाभ जमीनी स्तर तक पहुंचे। जुलूस के समापन पर शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, जिसमें खरसावां विधायक दशरथ गागराई, सांसद प्रतिनिधि छोटराय किस्कू, समाजसेवी बांसती गागराई, मुखिया मंगल सिंह जामुदा, मुखिया सुनिता तापे, शंकर हेम्ब्रम, मनोज सोय, लाल सिंह हेम्ब्रम, उराव बोयपाई, रामलाल हेम्ब्रम, मनोज हेम्ब्रम, सालेन सोय, गुरूचरण सरदार, सुरेन्द्र सरदार, लखिन्द्र सरदार, विजय दिग्गी, सुरज सोय, बिरसिंह सिजुई, सोरदा ईचागुटू, अरविन्द्र सोय, उदय सोय आदि सामाजिक संगठन के लोग शामिल थे।
September 7, 2026 6: 33 am
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
