JLKM सरायकेला-खरसावां जिला कार्यसमिति की पहली बैठक संपन्न, संगठन विस्तार पर जोर
Seraikella
सरायकेला: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) की सरायकेला-खरसावां जिला कार्यसमिति की प्रथम बैठक रविवार को सरायकेला स्थित धर्मशाला भवन में आयोजित हुई। इस दौरान जिला पुनर्गठन टीम के सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया।
बैठक में जिला पुनर्गठन टीम के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष एवं ईचागढ़ के पूर्व प्रत्याशी तरुण महतो, केंद्रीय महासचिव बिंदेश्वर महतो, केंद्रीय अनुसूचित जनजाति मोर्चा के वरीय उपाध्यक्ष प्रेम मार्डी तथा कोल्हान प्रमंडल पदाधिकारी अभिषेक वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष दीपक महतो को केंद्रीय नेतृत्व द्वारा पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही पुनर्गठन टीम के सभी पदाधिकारियों को भी सम्मानित करते हुए संगठन के प्रति उनके दायित्वों और जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया।
बैठक में संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियान और आगामी चुनाव की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, सभी प्रखंडों एवं बूथों का पुनर्गठन करने तथा अधिक से अधिक युवाओं, महिलाओं और आम जनता को पार्टी से जोड़ने का संकल्प लिया।
ठक मं बक्काआं ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर तक सश्त
बनाकर आगामी चुनाव में JLKM कों मजबूत और प्रभावी बनाया
जाएगा। सभी पदाधिकारियों ने संगठन हित में पूरी निष्ठा और समर्पण
क साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
