कुचाई बाल विकास परियोजना के महिला पर्यवेक्षिका सड़क दुर्घटना मे घायल,
Kuchai कुचाई बाल विकास परियोजना कार्यालय में पदस्थापित महिला पर्यवेक्षिका बेलमती जोंको एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई है। महिला पर्यवेक्षिका का इलाज जमशेदपुर के TMH अस्पताल में किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार गुरुवार को कुचाई में आंगनवाड़ी की महिला पर्यवेक्षिका बेलमती जोंको एक बाइक पर सवार हो कर आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण करने जा रही थी। इस दौरान सामने से आ रहे एक अन्य बाइक सवार युवक की बाइक अनियंत्रित हो कर बेलमती जोंको की बाइक से जा टकराया। इस दुर्घटना में बेलमती जोंको को काफी चोट लगी. सिर में ज्यादा चोट लगी है। कुचाई में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर के TMH अस्पताल रेफर कर दिया गया है. बेलमती जोंको का TMH में उपचार चल रहा है।
July 23, 2026 8: 50 pm
Breaking
- जिला फुटबॉल लीग: दीनबंधु चक्रधरपुर की पहली जीत, सेरेंगदा ने आरएफटीसी को हराकर किया उलटफेर
- माध्यमिक शिक्षा उपनिदेशक ने किया पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरूवां कुचाई का औचक निरीक्षण, पीएम श्री विद्यालयों का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास-अल्का जायसवाल
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
